Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : अज्ञात वाहन की टक्कर में स्कूटी सवार महिला की मौत, दूसरी घायल….

Charkhi Dadri News : बाढड़ा। कस्बे के जुई रोड स्थित तोता की ढाणी के नजदीक मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में स्कूटी पर सवार एक महिला की जान चली गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए भिवानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव लाड निवासी 33 वर्षीय मंजीत अपनी चाची सास 54 वर्षीय केला देवी के साथ मंगलवार को जीतपुरा धाम से पूजा कर स्कूटी पर लौट रही थी। जैसे ही वे जुई रोड पर तोता की ढाणी के पास पहुंचीं, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं और स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत मदद करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मंजीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल केला देवी को परिजन आगे इलाज के लिए भिवानी ले गए।

Charkhi Dadri News

पुलिस ने मृतका के शव को दादरी के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। परिजनों के अनुसार मंजीत दो बेटियों की मां थी।

Read More…..

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी में बाइक चोर गिरफ्तार! 2023 की चोरी का खुलासा

Charkhi Dadri :- गेहूं के खेत में लगी आग , किसानों में हडकंप, सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल बचाई

Popular Articles