Charkhi Dadri News : झोझू कलां इलाके के गांव रामनगर के एक दुकानदार ने कुछ लोगों पर उसकी दुकान में घुसकर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित शशी ने बताया कि उसकी दादरी-चिड़िया रोड पर राधा स्वामी आश्रम के पास पेंट की दुकान है। सोमवार दोपहर वह दुकान पर मौजूद था, तभी एक बोलेरो कैंपर वहां आकर रुकी। वाहन से उतरे कई लोग सीधे दुकान के अंदर घुस गए और उस पर डंडों, लोहे की रॉड व हॉकी से हमला कर दिया।
हमले में उसे काफी चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़ा। शशी का आरोप है कि हमलावर उसके पास से नकदी, अंगूठी और चेन भी छीनकर ले गए। जाते समय उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल ले गए। फिलहाल झोझू कलां थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Read More News….
Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

