Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : बिजली निगम की कार्रवाई, 40 से ज्यादा चोरी के मामले सामने आए….

Charkhi Dadri News : बाढड़ा क्षेत्र में बिजली निगम ने पिछले चार दिनों के दौरान विशेष अभियान चलाते हुए 40 से अधिक बिजली चोरी के मामलों का खुलासा किया है। पकड़े गए उपभोक्ताओं पर जुर्माना भी लगाया गया है।

निगम द्वारा डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरचार्ज माफी योजना भी चलाई जा रही है, लेकिन इसके बावजूद चोरी की घटनाओं को देखते हुए अब सख्ती बढ़ा दी गई है। बकाया राशि की वसूली और बिजली चोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से अधिकारियों ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं।

एसडीओ रामसिंह के नेतृत्व में बनाई गई दो टीमों ने बाढड़ा, कारी, जेवली और बेरला गांवों में घर-घर जाकर जांच की। जांच के दौरान कई स्थानों पर उपभोक्ताओं को मीटर से अलग समानांतर केबल जोड़कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया।

Read More News….

UP NEWS : 7 महीने बाद कब्र से निकाला गया आरिश का शव मां का बड़ा आरोप

Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

Popular Articles