Charkhi Dadri News : ASI सोनू कुमार इंचार्ज, एंटी हयुमन ट्रैफिकिंग यूनिट, स्टेट क्राईम ब्रांच, दादरी ने बतलाया कि श्रीमान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध, हरियाणा पंचकूला के आदेशानुसार 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक बच्चों के सुरक्षित जीवन व भविष्य के लिए “ऑपरेशन स्माईल” नाम से अभियान चलाया जा रहा है
जिसमें मुख्यतः परिजनों से बिछड़े हुए बच्चों को उनके परिवार से मिलवाकर उनके जीवन की खुशियां लौटानी हैं, इसी क्रम में मानव तस्करी निरोधक इकाई, राज्य अपराध शाखा दादरी से SI अजीत सिंह, ASI हरीशचंद, मुख्य सिपाही राजबीर सिंह, श्रीमती नीलकमल बाल संरक्षण अधिकारी, दादरी तथा श्रीमती सुमन देवी सदस्य बाल कल्याण समिति, दादरी व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ऑपरेशन स्माईल अभियान के दौरान दादरी शहर क्षेत्र में बालश्रम, बाल भिक्षावृति तथा मानव तस्करी के विरूद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया,
अभियान के दौरान 3 बच्चों को कूङा बिनते हुए रैस्क्यु करके बाल कल्याण समिति, दादरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया । इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान शहर के सार्वजनिक स्थानों,
पार्कों में आम जनमानस को बाल भिक्षावृति व बालश्रम से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से समझाया गया एवं बच्चों की शिक्षा व उनके अधिकारों व भविष्य के प्रति जागरूक किया गया और साथ ही साथ यह भी अपील की गई कि सभी बच्चे राष्ट्र की धरोहर हैं इसलिए यदि कोई बालक भिक्षावृत्ति या बालश्रम करता हुआ दिखाई दे तो तुरंत प्रभाव से बाल कल्याण समिति व स्थानीय प्रशासन को सूचित करके राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
Read More ….
Charkhi Dadri News : खाटू श्याम गए परिवार के घर में चोरी, नकदी व जेवरात लेकर फरार चोर….
Charkhi Dadri :- गेहूं के खेत में लगी आग , किसानों में हडकंप, सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल बचाई
