Breaking News : जगदलपुर में सोमवार को एक 21 वर्षीय युवक ने घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक एक होंडा शोरूम में काम करता था।
यह घटना परपा थाना क्षेत्र के बेड़ागुड़ा गोदामपारा की है, जहां रोशन बघेल नाम के युवक ने अपने घर की छत पर फंदा लगाकर जान दे दी।
सुबह के समय उसकी मां जब छत पर कपड़े सुखाने पहुंचीं, तो उन्होंने अपने बेटे को फांसी के फंदे पर लटका देखा। यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए।
जानकारी के अनुसार, रोशन बघेल बलराम बघेल का पुत्र था और तोकापाल बेड़ागुड़ा गोदामपारा का रहने वाला था।
रविवार रात उसने परिवार के साथ भोजन किया और उसके बाद सोने चला गया था।
सोमवार सुबह जब मां छत पर पहुंचीं, तो उन्होंने उसे फंदे पर लटका हुआ पाया। उन्होंने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को आवाज दी।
परिजनों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
परिवार में शोक का माहौल
रोशन बघेल की इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। परिजन यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।
घर में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में इस घटना की चर्चा हो रही है।
Read more….
Breaking News : रेवाड़ी की हाईटेक जेल से 2 कैदी फरार! दिनदहाड़े सुरक्षा पर बड़ा सवाल
Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

