Top 5 This Week

Related Posts

Breaking News : स्पेशल नाका चेकिंग अभियान: 156 वाहनों की जांच, 44 चालान, एक गाड़ी इंपाउंड….

Breaking News : विशेष चेकिंग अभियान के तहत वाहनों की चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान


जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार शनिवार रात्रि को ‘स्पेशल इंटर स्टेट नाका चैकिंग’ अभियान चलाया गया। यह अभियान रात्रि 11:00 से सुबह 4:00 बजे तक चलाया गया ।

इस अभियान का नेतृत्व डीएसपी बाढ़डा श्री सुभाषचंद्र द्वारा किया गया, जिनके निर्देशन में CIA व स्पेशल स्टाफ की टीमों सहित जिला पुलिस के 40 पुलिस कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

अभियान के दौरान नाका लाड भांडवा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से तलाशी ली गई।

पुलिस टीमों ने संदिग्ध वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की तथा वाहन चालकों व यात्रियों से पूछताछ भी की। इस दौरान यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ-साथ सुरक्षा मानकों की भी जांच की गई।

डीएसपी सुभाषचंद्र ने बताया कि चेकिंग के दौरान करीब 156 वाहनों की तलाशी ली गई । इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइविंग के 7 चालान सहित कुल 44 चालान किए तथा एक गाड़ी को इंपाउंड किया गया ।


उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं और नशीले पदार्थों की तस्करी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं ।

आगे भी ऐसे अभियान समय-समय पर चलाए जाते रहेंगे, ताकि अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Read More News….

UP NEWS : 7 महीने बाद कब्र से निकाला गया आरिश का शव मां का बड़ा आरोप

Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

Popular Articles