Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिए जाएंगे राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार, 5 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Charkhi Dadri News – हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए पात्र एवं इच्छुक महिलाएं 5 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा के निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल online.mis.wcdhry.gov.in पर किए जा सकते हैं।

उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को राज्य स्तर पर सम्मानित करना अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगा। उन्होंने पात्र महिलाओं से निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन करने का आह्वान किया।

विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के तहत विभिन्न श्रेणियों में नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

  • श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार: एक पुरस्कार, 5 लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र।
  • इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार: एक पुरस्कार, 1.50 लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र।
  • कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार: एक पुरस्कार, 1 लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र।
  • बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार: एक पुरस्कार, 1 लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र।
  • लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड: एक पुरस्कार, 51 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र।
  • सरकारी कर्मचारी श्रेणी: चार पुरस्कार, प्रत्येक को 21 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र।
  • सामाजिक कार्यकर्ता श्रेणी: चार पुरस्कार, प्रत्येक को 21 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र।
  • महिला उद्यमी श्रेणी: दो पुरस्कार, प्रत्येक को 21 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र।

आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य

उपायुक्त ने बताया कि आवेदन करने वाली महिलाओं के पास परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। आवेदन के साथ विधिवत हस्ताक्षरित शपथ-पत्र भी जमा करवाना होगा। शपथ-पत्र में यह घोषणा करनी होगी कि संबंधित संस्था के विरुद्ध किसी भी मंच, विभाग अथवा न्यायालय में कोई प्रतिकूल मामला लंबित नहीं है।

इसके अतिरिक्त यह भी स्पष्ट करना होगा कि भविष्य में आवेदन में दी गई जानकारी गलत पाए जाने अथवा किसी प्रकार की अनियमितता सिद्ध होने पर पुरस्कार राशि एवं उससे संबंधित मौद्रिक लाभ सरकार को वापस करने होंगे।

केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे आवेदन

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी तथा किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। पात्र महिलाएं महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा के निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि पुरस्कारों से संबंधित आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी के लिए बाल भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। उपायुक्त ने पात्र महिलाओं से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपने आवेदन जमा करवाएं।

Read More News……

CIA चरखी दादरी ने एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस See More…

Charkhi Dadri News – तय समय पर पूरा हो एएसडीडी वोटर से गणना प्रपत्र वितरण और एकीकरण का कार्य, 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

Popular Articles