Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – हरियाणा पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति: चरखी दादरी में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस का बुलडोजर प्रहार व सघन तलाशी अभियान

Charkhi Dadri News – हरियाणा पुलिस की नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत चरखी दादरी पुलिस का प्रहार, नशा तस्करों के ठिकानों पर चला तलाशी अभियान
हरियाणा सरकार एवं हरियाणा पुलिस की नशे के खिलाफ अपनाई जा रही ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत जिला चरखी दादरी में नशा तस्करों, अवैध गतिविधियों तथा असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है।

इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक श्री लोगेश कुमार पी., IPS के कुशल मार्गदर्शन एवं कड़े निर्देशों के पालन में बुधवार को दादरी शहर के हीरानगर एवं वार्ड नंबर 20 स्थित शिव स्कूल वाली गली में नशा तस्करों के संभावित ठिकानों पर एक विशेष एवं सघन सर्च अभियान चलाया गया।


यह विशेष कार्रवाई थाना शहर प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस टीम ने पूर्व में नशा तस्करी एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे तथा पुलिस की ‘हिस्ट्रीशीट’ व सक्रिय निगरानी सूची में शामिल संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर पैनी नजर रखते हुए अचानक छापेमारी की।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में दो ऐसे प्रमुख संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों को चिन्हित किया, जो पूर्व में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री व आपूर्ति में शामिल रहे हैं।


कार्रवाई को पूरी तरह पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस टीम के साथ डॉग स्क्वॉयड को भी विशेष रूप से तैनात किया गया था। पुलिस बल एवं खोजी कुत्तों की टीम ने संदिग्धों के मकानों, परिसरों एवं आसपास के संभावित छिपने के स्थानों की बेहद सतर्कता और गहनता से जांच की।
हालांकि, पुलिस की इस अचानक हुई सघन चेकिंग और तलाशी के दौरान किसी भी ठिकाने से कोई नशीला पदार्थ या अन्य अवैध/आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

Charkhi Dadri News

Read More….

झोझू कला में हरियाणा दिवस की धूम! Genius Mother’s Pride के बच्चों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

Charkhi Dadri News – झोझू कलां और गुडाना में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, डॉग स्क्वॉयड ने की तलाशी

Popular Articles