Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – दादरी-लोहारू मार्ग पर पूरी रात पुलिस का पहरा, 118 वाहनों की जांच, 15 के चालान और एक वाहन जब्त

Charkhi Dadri News – पुलिस महानिदेशक, हरियाणा द्वारा जारी सख्त निर्देशों की अनुपालना में चरखी दादरी पुलिस ने जिले में अपराधियों, असामाजिक तत्वों और नशा तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 01 व 02 नवंबर की मध्यरात्रि को विशेष नाकाबंदी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया। दादरी-लोहारू मार्ग पर स्थित नाका लाड पर पूरी रात चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी से वाहनों की जांच की और जिले की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखी।


पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी श्री लोगेश कुमार पी., IPS के दिशा-निर्देशन में चलाए गए इस अभियान की कमान डीएसपी राकेश कुमार ने संभाली। उनके नेतृत्व में निरीक्षक गुलशन सहित 16 पुलिसकर्मियों की टीम ने नाका लाड पर तैनात रहकर आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों के दस्तावेजों की पड़ताल की गई तथा संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली गई, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और अपराधियों को जिले की सीमाओं का दुरुपयोग करने से रोका जा सके।


पूरी रात चले सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कुल 118 वाहनों को रुकवाकर उनके दस्तावेजों की जांच की और आवश्यक पड़ताल की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहनों के मौके पर ही चालान किए गए और 01 वाहन को इंपाउंड किया गया ।


सीमाओं पर सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: एसपी लोगेश कुमार पी., IPS
पुलिस अधीक्षक श्री लोगेश कुमार पी., IPS ने स्पष्ट किया कि जिले की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना चरखी दादरी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। नशा तस्करी, आपराधिक गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में औचक नाकाबंदी और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।


पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस और आमजन के आपसी सहयोग से अपराधों की रोकथाम तथा सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भयमुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

Charkhi Dadri News

Read More…..

गरीबों पर ही क्यों चलता है प्रशासन का पीला पंजा? आखिर क्यों नहीं होती सबके खिलाफ एक जैसी कार्रवाई?…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बैठक, 15 मांगों को लेकर सरकार को दी कड़ी चेतावनी

Popular Articles