Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – परसराम हेतराम स्कूल में मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विद्यार्थियों को दी गई महान शिक्षाओं की जानकारी

Charkhi Dadri News – परसराम हेतराम स्कूल, में महर्षि वाल्मीकि जयंती अवसर पर विद्यार्थियों को उनके जीवन, उनके साहित्यिक योगदान और उनकी महान शिक्षाओं से अवगत करवाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं साहित्य की महान परंपरा से जुड़ने और महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।


विद्यालय अध्यक्ष डॉ. पवन बुवानीवाला ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनकी रचनाएँ भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी शिक्षाएँ हमें समानता, मानवता, नैतिकता और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

विद्यार्थियों को महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए।महर्षि वाल्मीकि को आदिकवि के नाम से जाना जाता है। वे संस्कृत के महान कवि तथा रामायण के रचयिता थे। उनकी रचना रामायण भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, कर्तव्य, मर्यादा, सत्य और धर्म का संदेश देती है। महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि ज्ञान, सदाचार और दृढ़ संकल्प के माध्यम से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।


प्रधानाचार्य ओ.पी. तिवारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएँ आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। रामायण के माध्यम से उन्होंने आदर्श परिवार, आदर्श समाज और कर्तव्यनिष्ठ जीवन की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, अनुशासन और परिश्रम को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार, नैतिक मूल्यों और सामाजिक चेतना का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

Charkhi Dadri News

Read More….

चरखी दादरी के गांधी नगर का अंडरपास बंद! धरने पर बैठे लोग, विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा Haryana News

Charkhi Dadri News – समसपुर टी-पॉइंट पर पुलिस की नाकाबंदी, 126 वाहनों की जांच; 11 के चालान काटे

Popular Articles