Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम, इनेलो महिला जिला प्रधान इंदु बाला ने की शिरकत

Charkhi Dadri News – समस्त वाल्मीकि समाज, चरखी दादरी के तत्वावधान में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों के तहत सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में इनेलो महिला वर्ग की जिला प्रधान इंदु बाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी के चित्र के समक्ष नमन कर आशीर्वाद लिया और उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।


इंदु बाला ने कहा कि भगवान वाल्मीकि का जीवन सत्य, सदाचार, समानता और मानवता की सेवा का अनुपम संदेश देता है। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की महानता उसके जन्म से नहीं, बल्कि उसके विचारों, कर्मों और समाज के प्रति उसके योगदान से निर्धारित होती है। भगवान वाल्मीकि का जीवन इस बात की प्रेरणा देता है कि सकारात्मक विचारों और दृढ़ संकल्प के बल पर व्यक्ति समाज में व्यापक बदलाव ला सकता है।

उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, समानता और आगे बढ़ने के अवसर मिलें। धार्मिक आयोजन केवल आस्था व्यक्त करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

उन्होंने युवाओं से भगवान वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर बाबा निर्मलदास तथा उमेश नाथ का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


वाल्मीकि समाज के प्रधान अनूप वाल्मीकि ने बताया कि भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के अवसर पर 25 अक्टूबर को सत्संग का आयोजन किया गया। 26 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जबकि 27 अक्टूबर को प्रातः 10:15 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर भगवान वाल्मीकि जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की

Charkhi Ddari News

Read More…

समसपुर टी-पॉइंट पर पुलिस की नाकाबंदी, 126 वाहनों की जांच; 11 के See More….

Charkhi Dadri News – समसपुर टी-पॉइंट पर पुलिस की नाकाबंदी, 126 वाहनों की जांच; 11 के चालान काटे

Popular Articles