Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – पुरानी अनाज मंडी में नवरात्रि समापन पर कन्या पूजन व विशाल भंडारे का आयोजन

Charkhi Dadri News – पुरानी अनाज मंडी व्यापार मंडल पुरानी अनाज मंडी नवरात्र समापन अवसर पर मंडी परिसर  स्थित श्री सिद्ध महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ साथ प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

गौरतबल है कि पिछले नौ दिनों से लगातार क्षेत्र के श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर परिसर में दोनों समय माता की आरती व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  माता रानी की विधिवत आरती की गई। आज अंतिम नवरात्र अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।


पुरानी अनाज मंडी व्यापार मंडल सचिव अंकित गुप्ता ने बताया कि आज समापन दिवस अवसर पर सर्वप्रथम छोटी छोटी  नौ कन्याओं को माता के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनका पूरे विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके उपरांत उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन करवाया गया। इसके पश्चात माता रानी के भक्तों व अन्य नागरिकों के लि भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पुरानी अनाज मंडी के व्यापारियों, स्थानीय श्रद्धालुओं एवं अन्य लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।


नौ दिन तक चले इस धार्मिक आयोजन में व्यापार मंडल पुरानी अनाज मंडी की कार्यकारिणी के सदस्यों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।

अंतिम दिवस पर सभी ने मिलकर माता रानी का आशीर्वाद लेकर यही कामना की कि जिस प्रकार हम सभी इस पूरे पावन नवरात्रि के दौरान धार्मिक आस्था, सेवा, सहयोग एवं सामाजिक सद्भाव के भाव को धारण कर एक साथ मानवता की सेवा के लिए साथ आगे बढे भविष्य में माता हमारे हृदयों में इस भावना को अधिक मजबूती से रोपित करते हुए इसे पूरा करने का आशीर्वाद प्रदान करे।


’व्यापार मंडल पुरानी अनाज मंडी सचिव अंकित गुप्ता ने कहा कि कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति एवं परंपराओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं।

Charkhi Dadri News

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस का रातभर सघन नाकाबंदी अभियान, 112 वाहन जांचे; 6 संदिग्धों से पूछताछ, 10 चालान

चरखी दादरी में तिरुपति साड़ी शोरूम | High Quality सूट और सबसे सस्ते रेट | लेडीज सूट, लहंगा चुन्नी, साड़ियां…

Popular Articles