Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – जिला मुख्यालय व उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर, मतदाता सूची पुनरीक्षण और पराली प्रबंधन को लेकर प्रशासन सक्रिय

Charkhi Dadri News – जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में नागरिकों की समस्याएं सुनी गई तथा मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं के समयबद्ध निपटारे बारे निर्देश दिये गए।


जिला मुख्यालय पर स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम डा विरेन्द्र सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध उचित निपटारा करें।

उन्होंने कहा कि अधिकारी इन समस्याओं को लंबित न रखें तथा यथाशीघ्र निपटारा करें। जिला प्रशासन द्वारा हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालय बाढड़ा में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है।

सरकार के निर्देशानुसार एक छत के नीचे सभी विभागों से संबंधित समस्याओं का तुरंत निदान करने के उद्देश्य से इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक समाधान शिविर में साधारण कागज पर अपनी समस्या को लिखकर लाये, जिसकी जिला प्रशासन द्वारा सुनवाई की जायेगी।


28 अक्टूबर तक दावे -आपत्तियों का निपटान करें सुनिश्चित

आगामी 6 नवम्बर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
चरखी दादरी, 19 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने इसको लेकर कहा है कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र नामों को हटाकर सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है।
उन्होंने बताया है कि एसआईआर-2026 के कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 28 अक्टूबर तक होगा तथा अंतिम मतदाता सूची 6 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी। मतदाता नाम, पता, आयु, फोटो सहित अन्य विवरणों की जांच कर त्रुटि मिलने पर समय रहते सुधार संभव है। मतदाता सूची को शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को एसआईआर प्रक्रिया नियमानुसार पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

किसान आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रयोग से पराली का खेत में ही करे प्रबंधन

पराली जलाने वालों के खिलाफ हो सकती है कार्यवाही
चरखी दादरी, 19 अक्टूबर। हरियाणा सरकार द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत धान की फसल कटाई उपरांत धान फसल अवशेषों को मशीनों की सहायता से मिट्टी में मिलाने पर किसानों को 1200 रुपए प्रति एकड प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रोत्साहन राशि को प्राप्त करने के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है।


उपायुक्त मनदीप कौर ने इसको लेकर बताया है कि फसल अवशेष जलाने की घटनाओं की निगरानी एवं रोकथाम के लिए जिला स्तर, ब्लॉक स्तर एवं गांव स्तर पर टीमें गठित की गई है। यदि कोई किसान पराली जलाता हुआ पाया जाता है अथवा उसके खेत में पराली जलने की घटना पाई जाती है तो राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के द्वारा जारी निर्देशों के तहत कार्यवाही की जाएगी। साथ ही मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर भूमि रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला के विभिन्न गांवों में किसानों द्वारा धान की फसल बोई गई है तथा ऐसे सभी गांवों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है।


पराली को जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है, मिट्टी की जैविक गुणवत्ता प्रभावित होती है। मिट्टी में मौजूद मित्र कीट नष्ट हो जाते है। कोई भी किसान खेतों में पराली न जलाए व इसके लिए दूसरे किसानों को भी जागरूक करें। खेतों में पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है जिससे सांस व फेफड़ों से संबंधित बीमारियां होती है। खेतों में आग लगाने से खेतों में छोटे-छोटे कणों से पी.एम. 2.5 का स्तर अत्यधिक बढ जाता है। इससे सिर दर्द व सांस लेने में तकलीफ होती है।


किसान सुपर सीडर, रिर्वसीबल एम बी प्लॉव, जीरो टिल सीड ड्रिल, रोटावेटर व हैरो आदि कृषि यंत्रों की सहायता से धान की फसल के अवशेषों को मिट्टी में मिलाएं। गांव के संबंधित नोडल अधिकारी द्वारा किसान के खेत का विभागीय मोबाईल एप द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन का सत्यापन किया जाएगा, इसके उपरांत मुख्यालय द्वारा किसानों के बैंक खातों में 1200 रूपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशी सीधे डाल दी जाएगी।

Charkhi Dadri News

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस का रातभर सघन नाकाबंदी अभियान, 112 वाहन जांचे; 6 संदिग्धों से पूछताछ, 10 चालान

चरखी दादरी रेलवे स्टेशन पर पुलिस का सर्च ऑपरेशन!

Popular Articles