Charkhi Dadri News – हरियाणा वेयरहाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन अधिवक्ता रामकिशन शर्मा ने अनाज मंडी का दौरा कर फसल खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और मंडी में पहुंचे किसानों से सीधेबातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
अधिवक्ता रामकिशन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए हरियाणा सरकार और प्रशासन लगातार प्रयासरत हैं।
चेयरमैन रामकिशन शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में किसानों को टोकन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। इसके साथ ही, किसानों को जे-फॉर्म से संबंधित आ रही अड़चनों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू रूप से चल सके और किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान करना अधिकारियों की मुख्य जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया पर निरंतर कड़ी निगरानी रखने तथा किसानों की शिकायतों का तुरंत निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान मंडी में मौजूद किसानों ने अपनी समस्याओं के समाधान पर संतोष व्यक्त किया। किसानों ने चेयरमैन अधिवक्ता रामकिशन शर्मा द्वारा मौके पर ही समस्याओं का समाधान करवाने की पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान उन्होंने अटल सेवा कैंटीन का दौरा कर व्यवस्थाओं के साथ साथ भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली।
इस दौरान पर एचएसडब्ल्यूसी के डीएम दिलबाग सिंह, मैनेजर गुरु प्रसाद, कृषि विभाग के एसडीओ कृष्ण कुमार, सचिव विद्या सागर, जयप्रकाश सांगवान, चतुर्भुज, मोहन मकड़ानिया, विनोद गर्ग, हरी गोयल, हैफेड से आकाश, नरेश बिरोहड़िया, सचिन पिचोपिया, राकेश बंजारा, अजय नमरदार, कृष्ण शर्मा, सतीश महराणा, नितीश ऐरन, धर्मेंद्र चाहर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Read More….
