Charkhi Dadri News – शहर के हीरा चौक स्थित सिटी रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला कार्यक्रम के दौरान हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के पूर्व मैनेजर कृष्ण राव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्ण राव ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मानवता के लिए आदर्श है।
उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, क्योंकि उनका संपूर्ण जीवन सत्य, त्याग, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श आचरण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श हमें माता-पिता का सम्मान करने, परिवार के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने की सीख देते हैं।
उनके जीवन से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता, समाज सेवा और मानव कल्याण के कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए। आज के समय में रामायण के आदर्शों को अपने व्यवहार और कर्मों में उतारना
Read More….
