Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – कादमा के सरस्वती विद्या मंदिर में अंतरसदनीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Charkhi Dadri News – गाँव कादमा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंतरसदनीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और विज्ञान विषय से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा व ज्ञान का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता वरिष्ठ और कनिष्ठ, दो वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें सभी सदनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक मुन्नालाल शर्मा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता का संचालन जीव विज्ञान प्रवक्ता सतवंती, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता संजय तथा रसायन विज्ञान प्रवक्ता सोनू ने किया।

इस अवसर पर निदेशक मुन्नालाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान युग प्रतिस्पर्धा का युग है। विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, क्योंकि इनके माध्यम से ज्ञान में वृद्धि होती है और आत्मविश्वास मजबूत होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन करने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्राचार्या निशा शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। इससे बच्चों की झिझक व संकोच दूर होते हैं तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में शास्त्री सदन ने प्रथम, भगत सिंह सदन ने द्वितीय, पटेल सदन ने तृतीय तथा सुभाष सदन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

वहीं, कनिष्ठ वर्ग में सुभाष सदन प्रथम और भगत सिंह सदन द्वितीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय निदेशक मुन्नालाल शर्मा, प्राचार्या निशा शर्मा तथा सचिव महेश शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रवक्ता पंकज शर्मा, जगफूल, बलजीत लाम्बा, निक्कू रानी, अमित शर्मा, सरोज, अंजू शर्मा, दीपिका शर्मा, नरेश शास्त्री, नेहा, किरण शर्मा, सुशीला, आरती, मोनिका, रणधीर, सुरेंद्र सांगवान सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Charkhi Dadri News

Read More….

चरखी दादरी के बाल्मीकि नगर में हड़कंप! अतिक्रमण हटाने क्यों पहुंचा नगर परिषद? देखिए मौके की पूरी..

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, खेतों से नोजल चोरी करने वाले दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Popular Articles