Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – सुनील इंजीनियर के सम्मान में रविवार को भाजपा जिला कार्यालय कमलम में होगा स्वागत समारोह

Charkhi Dadri News – भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर सुनील इंजीनियर के सम्मान में रविवार, 18 अक्टूबर को भाजपा जिला कार्यालय कमलम, चरखी दादरी में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

समारोह का आयोजन भाजपा जिला चरखी दादरी की टीम व कार्यकर्ताओं की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, चरखी दादरी के विधायक सुनील सतपाल सांगवान तथा बाढड़ा के विधायक उमेद पातुवास विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समारोह के माध्यम से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील इंजीनियर का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।


भाजपा जिलाध्यक्ष राष्ट्रदीप परमार ने जिला टीम की ओर से पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व मातृशक्ति से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सहभागिता से संगठनात्मक एकजुटता को बल मिलता है तथा ऐसे आयोजन आपसी समन्वय और संगठन के प्रति समर्पण को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।


स्वागत एवं सम्मान समारोह रविवार सुबह 10:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय कमलम, चरखी दादरी में आयोजित होगा। भाजपा जिला टीम ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

Read More….

चरखी दादरी में तिरुपति साड़ी शोरूम | High Quality सूट और सबसे सस्ते रेट | लेडीज सूट, लहंगा चुन्नी, साड़ियां…

Charkhi Dadri News – हरियाणा जूनियर खो-खो टीम का चयन 20 अक्टूबर को जींद में, 45वीं नेशनल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल

Popular Articles