Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी ITI रावलधी में मतदाता जागरूकता सेमिनार, विद्यार्थियों व स्टाफ ने ली निष्पक्ष मतदान की शपथ

Charkhi Dadri News – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उपायुक्त मनदीप कौर के मार्गदर्शन में शहीद नरेंद्र कुमार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण सेमीनार का आयोजन किया गया। इस दौरान आईटीआई के विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और मतदाता सूची में पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।


सेमीनार में आईटीआई के बीएलओ एवं कर्मचारियों लाइब्रेरियन अनूप सिंह, अनुदेशक सुरेश कुमार तथा अनुदेशक अरुण बजरंग ने छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। बीएलओ सुरेश कुमार ने बताया कि मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का वोट बना होना आवश्यक है। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नया वोट बनवाने के लिए अपने संबंधित बूथ के बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि निष्पक्ष और जागरूक मतदान लोकतंत्र की असली ताकत है। प्रत्येक नागरिक को बिना किसी धर्म, जाति, लालच, दबाव या प्रलोभन के योग्य उम्मीदवार का चयन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे युवा देश का भविष्य हैं। जो विद्यार्थी अभी 18 वर्ष के नहीं हुए हैं, वे भी अपने परिवार, पड़ोस और समाज के लोगों को जागरूक कर लोकतंत्र के इस पर्व में योगदान दे सकते हैं। वहीं जो युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज करवाएं।


इस दौरान प्रधानाचार्य ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।
इस दौरान वर्ग अनुदेशक श्रीनिवास, राजेन्द्र सिंह, विकास कुमार, अनुदेशक अजित, जोगेन्द्र, लिपिक हिमांशु शर्मा सहित संस्थान के अन्य सभी स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Charkhi dadri News

Read More….

सर्वोदय स्कूल इमलोटा में Science Exhibition और PTM, बच्चों की प्रतिभा देख गदगद हुए अभिभावक

Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Popular Articles