Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में किसान सभा का धरना, बाजरे की ₹2900 प्रति क्विंटल खरीद और स्वामीनाथन आयोग लागू करने की मांग

Charkhi Dadri News – किसान सभा द्वारा आज प्रधान रणधीर सिंह कुंगड की अगुवाई में स्थानीय नई अनाज मंडी में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने किसानों की मांगों व समस्याओं को अपने प्रदर्शन के जरिए उठाया व जल्द से जल्द इनको हल करने के लिए आवाज बुलंद की। धरने की अध्यक्षता किसान सभा चेयरमैन बिजेंद्र सांगवान द्वारा की गई। मुख्य वक्ता पूर्व सीपीएस रणसिंह मान ने सहभागिता की। संचालन जयसिंह डोहकी द्वारा करवाया गया।


धरने प्रदर्शन के जरिए मुख्य रूप से स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना, बाजरे की फसल को सीधा भावांतर के बजाय 2900 प्रति क्विंटल खरीद करना, गेहूं के रेट सरकार द्वारा जो 25 रूपए प्रति क्विंटल कम है इससे किसानों में रोष है यह रेट कम से कम प्रति क्विंटल 250 बढाया जाए, हरियाणा सरकार द्वारा बिजली की एग्रोडिसकोम कंपनी ला रही है जिससे किसानों के टयूबवैलों के बिलों में बेहताशा बढौतरी होगी

इस निर्णय को वापिस लिया जाए आदि मांगों को पुरजोर से उठाया गया। इसके अलावा अमेरिका के साथ होने वाले समझौतों को भारतीय किसानों के लिए सबसे अधिक हानीकारक बताया गया कि इससे किसानों को भारी नुकसान होगा इसलिए यह समझौता सिरे से केंद्र सरकार रदद करे।
मौके पर सतगामा खाप प्रधान राजबीर शास्त्री चिडिया, ईश्वर सिंह दांतौली, जयसिंह दूधवा, कमलेश भैरवी, सुरेश खेडीबूरा, मेवा सिंह बिरही कला, ओमप्रकाश समसपुर, मास्टर महाबीर सिंह रानीला शमशेर लोहरवाडा, शमशेर पैंतावास आदि शामिल थे।

Charkhi dadri News

Read More…

चरखी दादरी में AAP जिला अध्यक्ष धनराज कुंडू को पुलिस ने क्यों किया डिटेन? जानिए पूरा मामला

Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Popular Articles