Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – खेल महाकुंभ-2026 में 55 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 10 का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Charkhi Dadri News – खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में कुल 55 खिलाडि़यों ने भाग लिया, जिनमें से लड़कों और लड़कियों के वर्ग में पांच-पांच खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी विष्णु भगवान ने किया।

इस दौरान कोच राकेश और अध्यापिका कोमल भी मौजूद रहे। लड़कों के वर्ग में सक्षम स्कूल के रुद्र ने पहला, वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के भविष्य चौधरी ने दूसरा और गोल्डन वैली स्कूल के राघव ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, सक्षम स्कूल के ध्रुव चौथे और एपीएस स्कूल के राहुल गौड़ पांचवें स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में एपीएस स्कूल की पूर्वी ने पहला, नव्या ने दूसरा और निष्ठा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

एपीजे स्कूल की रियांशी चौथे और सक्षम स्कूल की छवि पांचवें स्थान पर रहीं। एपीएस स्कूल, प्रेम नगर के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। निदेशक नवीन श्योराण ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, नियमित अभ्यास और सही मार्गदर्शन से सफलता हासिल की जा सकती है। प्रधानाचार्या लक्ष्मी सांगवान और उप-प्रधानाचार्या शशि फोगाट ने भी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

खिलाड़ियों की तैयारी में डीपीई नीरज और डीपीई कोमल का योगदान सराहनीय रहा। विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

Charkhi Dadri

Read More…

Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सर्वोदय स्कूल इमलोटा में Science Exhibition और PTM, बच्चों की प्रतिभा देख गदगद हुए अभिभावक

Popular Articles