Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांधा में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, सुभाष सदन ने 50 अंक लेकर मारी बाजी

Charkhi Dadri News – उपमंडल के गांव नांधा स्थित आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को अंतर सदनीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। कक्षा 9-12 में विज्ञान अध्यापक विनोद कुमार की अध्यक्षता में सुभाष सदन से निष्ठा, साक्षी, सावी और जतिन ने 50 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अंतर सदनीय विज्ञान प्रतियोगिता में ओवरऑल भगत सिंह सदन 37 अंक, दयानन्द सदन 36 अंक प्राप्त कर दुसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्था के निदेशक कुलदीप सांगवान, प्रेजिडेंट मांगे राम ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए, उनके ज्ञान कौशल में वृद्धि के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन पूर्ण होता है।

सभी प्रतिभागियों को राज्य व राष्ट्र स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। सभी विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मानव के सुखद भविष्य की नींव का आधार स्कूली शिक्षा होती है जिसमें विद्यालय, विद्यार्थी एवं अध्यापकों का त्रिकोणीय सामंजस्य शामिल होता है।

इस अवसर पर बजरंग सिंह, दिनेश कुमार, ए0एन0ओ0 परमजीत जाखड़, सोमबीर, नरेश कुमार, शकुन्तला, एक्टिविटी प्रभारी मेनका, सरोज, उर्मिला, नाजुक, बबीता, उषा, संजु, आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे।

Charkhi Dadri

Read More…

चरखी दादरी में तिरुपति साड़ी शोरूम

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 728 वाहन चालकों के चालान; ₹7.69 लाख से अधिक जुर्माना

Popular Articles