Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – राजकीय महाविद्यालय बहु में वाद-विवाद प्रतियोगिता, तनिशा ने हासिल किया प्रथम स्थान

Charkhi Dadri News – राजकीय महाविद्यालय बहु के वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में सोमवार को वाणिज्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई) के उपयोग विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 24 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचारों, तर्कों एवं प्रभावशाली वक्तव्यों के माध्यम से विषय के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में बी.कॉम. प्रथम वर्ष की तनिशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.कॉम. तृतीय वर्ष की पूनम द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि बी.कॉम. तृतीय वर्ष की खुशबू और बी.कॉम. द्वितीय वर्ष की तन्नू ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार भारद्वाज के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, अवलोकन शक्ति और नेतृत्व कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल तथा परस्पर विचार-विमर्श के माध्यम से सहयोग की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. मोहन कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से प्रतिवर्ष विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

इसी कड़ी में आज वाणिज्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई) के उपयोग विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को वाणिज्य के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका, उसके उपयोग, लाभों और चुनौतियों को समझने का अवसर मिलता है। साथ ही, ये गतिविधियां विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के कौशल को विकसित करने में सहायक होती हैं।

कार्यक्रम का मंच संचालन सुनील कुमार कलकल ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ रीना व डॉ सुचित्रा ने निभाई। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार, डॉ रविन्द्र सिंह व महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Charkhi dadri

Read More…

चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई!…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 728 वाहन चालकों के चालान; ₹7.69 लाख से अधिक जुर्माना

Popular Articles