Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – गुरुग्राम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा सांगू धाम बूरा खेड़ी में संपन्न | अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Charkhi Dadri News – आजाद हिंद फौज के शोधकर्ता श्री भगवान फोगाट और श्शहीद सम्मान अभियानश् के स्वतंत्रता सेनानी हरपाल सिंह जटराना के नेतृत्व में गुरुग्राम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा सांगू धाम बूरा खेड़ी में संपन्न हुई। यात्रा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे सिग्नल्स वेटरन एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शहीदों को नमन किया और मुख्य अतिथियों का गौरव बढ़ाया। एसोसिएशन के प्रधान सोमबीर शर्मा, महासचिव राजकुमार, कोषाध्यक्ष खजान सिंह, धर्मपाल, जेपी सांगवान, पवन श्योराण और सन्नी कुमार ने कार्यक्रम में शिरकत कर शहीदों को पुष्पांजलि दी और मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

charkhi dadri


कार्यक्रम में आजाद हिंद फौज के वीर योद्धाओं की स्मृति को अक्षुण्ण रखने के लिए एक विशेष पहल की गई। गांव चंदेनी के निवासी रामेश्वर सांगवान उर्फ पटेल, जिन्होंने आजाद हिंद फौज के वीरों के नामपट स्थापित करने में सराहनीय योगदान दिया है, उन्हें सिग्नल्स वेटरन एसोसिएशन द्वारा मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।


समारोह की अध्यक्षता सांगवान खाप के प्रधान सोमबीर सांगवान ने की। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से शहीदों के पदचिह्नों पर चलने और देश सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया। पूरे कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन सिग्नल्स वेटरन एसोसिएशन के प्रधान सोमबीर शर्मा द्वारा किया गया। यात्रा के समापन पर सांगू धाम परिसर देशभक्ति के नारो के साथ देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वालेअमर शहीदोंके दिखाएं मार्ग परचलने का संकल्प सभी ने लिया

Read More….

“बकरी दूध तो देगी, पर मिंगण करके देगी!

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में समाधान शिविर आयोजित | सोमवार-वीरवार को सुनी जा रही जनता की समस्याएं

Popular Articles