Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में HSNCB की बड़ी कार्रवाई, 396 ग्राम चरस व 9.98 ग्राम हेरोइन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Charkhi Dadri News – हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की भिवानी यूनिट ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को मादक पदार्थों सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 396 ग्राम चरस तथा 9.98 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को उप निरीक्षक सुरेंद्र के नेतृत्व में HSNCB यूनिट भिवानी की टीम गश्त एवं नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए बस अड्डा जीतपुरा पर मौजूद थी।

Charkhi Dadri News – इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि खेतु निवासी बागनवाला तथा प्रिंस निवासी मुरादपुर टेकना चरस व हेरोइन की बिक्री का अवैध कारोबार करते हैं और आज नशीला पदार्थ बेचने के लिए मोटरसाइकिल पर जुई-बाढ़ड़ा रोड की ओर जाने वाले हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जुई-बाढ़ड़ा रोड पर मिलन धर्मकांटा के नजदीक नाकाबंदी की। कुछ समय बाद मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर चालक ने मोटरसाइकिल वापस मोड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद टीम ने दोनों युवकों को काबू कर लिया।

राजपत्रित अधिकारी नायब तहसीलदार साहिल दलाल की मौजुदगी में दोनों शख्स की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान प्रिंस की जेब से काले रंग की पॉलीथिन में 396 ग्राम चरस बरामद हुई व दूसरे आरोपी खेतु की जेब से काले रंग की पॉलीथिन में 9.98 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

Charkhi dadri

पुलिस ने बरामद 396 ग्राम चरस, 9.98 ग्राम हेरोइन तथा मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बाढ़डा में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया । SI सोमबीर थाना बाढ़डा ने दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस का जागरूकता अभियान: विद्यार्थियों को नशे, अपराध और साइबर फ्रॉड से किया सतर्क

हम मरने के लिए तैयार हैं, लेकिन ₹15 हजार में कूड़े-कचरे और गंदगी में हाथ नहीं मारेंगे!”

Popular Articles