Charkhi Dadri News – नई दिल्ली। फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने देशभर के उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों के विशेष चयन में लोगेश कुमार पी., आईपीएस, पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी को प्रतिष्ठित ‘सुपर-5’ कैटेगरी में शामिल किया है। यह चयन पुलिसिंग में प्रभावी नेतृत्व, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर निर्णय क्षमता, कानून-व्यवस्था प्रबंधन, अपराध नियंत्रण, नागरिक सेवाओं, पुलिस आधुनिकीकरण और जनता का विश्वास मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण मानकों के आधार पर किया गया है।
फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की ओर से देशभर से कुल 30 पुलिस अधिकारियों को विशेष पहचान दी गई है। इनमें 25 अधिकारियों को प्रमुख सूची में शामिल किया गया है, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन और विशिष्ट नेतृत्व शैली के लिए पांच अधिकारियों को ‘सुपर-5’ कैटेगरी में स्थान दिया गया है। लोगेश कुमार पी. का चयन इसी विशेष श्रेणी में हुआ है।
फेम इंडिया मैगज़ीन के एडिटर धीरज कुमार के अनुसार, इस चयन में केवल अधिकारी की रैंक, वरिष्ठता या वर्तमान पद को आधार नहीं बनाया गया है। अधिकारियों के फील्ड अनुभव, नेतृत्व क्षमता, कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की दक्षता, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नागरिक सेवाओं, पुलिस आधुनिकीकरण तथा जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने में योगदान को विशेष महत्व दिया गया है।
फेम इंडिया के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पुलिसिंग की चुनौतियां लगातार बदल रही हैं। पारंपरिक कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारियों के साथ पुलिस नेतृत्व को साइबर अपराध, नारकोटिक्स, ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, कम्युनिटी पुलिसिंग, तकनीक आधारित अपराध और आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटना पड़ रहा है। इन चुनौतियों के बीच पुलिस अधिकारियों से नई सोच, तकनीकी समझ, परिस्थितियों के अनुरूप कार्य करने की क्षमता और प्रभावी नेतृत्व की अपेक्षा की जाती है।
पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी लोगेश कुमार पी., आईपीएस का ‘सुपर-5’ में चयन इसी व्यापक दृष्टिकोण के तहत पुलिस नेतृत्व को दी गई महत्वपूर्ण पहचान है। फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने इस श्रेणी के अधिकारियों को पुलिसिंग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनके विशिष्ट योगदान और नेतृत्व क्षमता के लिए सम्मानित किया है।
फेम इंडिया–एशिया पोस्ट का यह चयन अभियान देशभर में बेहतर पुलिसिंग को प्रोत्साहित करने और उन अधिकारियों को सामने लाने का प्रयास है, जो बदलते अपराध के स्वरूप तथा नई सामाजिक चुनौतियों के बीच पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह, तकनीक-सक्षम और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
बेहतर नेतृत्व और जनसेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने के लिए प्रेरित करने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है। फेम इंडिया के एडिटर धीरज कुमार के मुताबिक, ऐसे चयन देशभर के पुलिस प्रमुखों और अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि पुलिसिंग में उत्कृष्टता और जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो।
Read More….
चरखी दादरी को 40 सफाई कर्मचारियों ने बनाया बंधक , वार्ड पार्षद मौन , पार्षद प्रतिनिधि की चेतावनी..

