Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी को सूखाग्रस्त घोषित कर 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजे की मांग, किसान नेता जगबीर घसौला ने सरकार को दी चेतावनी

Charkhi Dadri Newsएम.एस.पी किसान मोर्चा प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला ने बताया कि अबकी बार ऑनलाइन पोर्टल की साइट बहुत धीमी गति से चलने के कारण बहुत से किसान अपनी फसल को ऑनलाइन पंजीकरण करवाने से वंचित रह गए हैं इसलिए फसल पंजीकरण के पोर्टल को 2 सप्ताह के लिए दोबारा से खोला जाए और चरखी दादरी जिले में पिछले करीब डेढ़ महीने से सरकारी और निजी खाद विक्रेताओं के पास स्टॉक में एक भी डी.ए.पी खाद का कट्टा उपलब्ध नहीं है

जबकि सरकार और प्रशासन किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवाने के झूठे आश्वासन दे रहा है हमारी जिला प्रशासन से मांग है कि सरकार से पत्र व्यवहार करके चरखी दादरी जिले के किसानों को धान की फसल और रबी फसल की बिजाई से पहले पर्याप्त मात्रा में डी.ए.पी खाद उपलब्ध करवाएं और चरखी दादरी जिले को सूखाग्रस्त घोषित करवाकर स्पेशल गिरदावरी करने के आदेश जारी किए जाएं

जगबीर घसौला ने बताया कि अबकी बार खरीफ फसलों की बिजाई के सही समय पर बरसात होने से खेतो में खड़ी फसलों को देखकर अच्छी पैदावार होने की किसानों को काफी उम्मीदें थी और हरी फसलों को देखकर किसानों के चेहरे काफ़ी खिले हुए थे लेकिन फसल पकाई के समय एक बरसात की कमी के कारण पकी-पकाई कपास,बाजरा,गवार,जवार,तिल,मुंग इत्यादि दलहन कि फैसले पूरी तरह बर्बाद हो गई है और फसलों में हो रहे नुकसान ने किसानो की खुशियों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया और अब बची कुची धान की फसल पर भी बरसात की कमी के कारण बुरा असर पड़ रहा है और सिंचाई के लिए नहरों में एक बूंद l पानी तक नहीं है

जगबीर घसौला ने बताया कि चरखी दादरी जिले के रेतीले क्षेत्र में बरसात पर आधारित फैसले ही बिजाई की जाती है लेकिन पिछले 1 महीने से बरसात कि एक बून्द ना होने के कारण फसलों में भारी नुकसान हो गया है और अब किसानों द्वारा बिजाई पर खर्च की गई लागत राशि भी पूरी होती नजर नहीं आ रही है

फसलों में हुए नुकसान को देखकर जिला प्रशासन के अधिकारी और सरकार सब कुछ पता होते हुए भी चुप चाप हाथ पैर हाथ धरे मोन बैठे हुए हैं ये देखकर किसानों की चिंताए और बढ़ती जा रही है गौर करने की बात है किसानों के खेत के कोने में जली हुई पराली का धुँवा सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारियों को AC के बंद कमरों में बैठे हुए भी नजर आ जाता है लेकिन जब तक किसान मुआवजे की मांग को लेकर सड़कों पर नहीं उतरते तब तक पूरे खेत में बर्बाद हुई फसल किसी को भी नजर नहीं आती है

Charkhi dadri

जगबीर घसौला ने बताया कि अगर हरियाणा सरकार एक सप्ताह के भीतर पुरे चरखी दादरी जिले को सूखाग्रस्त घोषित करके मुआवजा देने की घोषणा नहीं करती है तो जिला स्तरीय बैठक बुलाकर बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी और सरकार को मुआवजा देने के लिए विवश किया जाएगा

Read More…

चरखी दादरी को 40 सफाई कर्मचारियों ने बनाया बंधक , वार्ड पार्षद मौन , पार्षद प्रतिनिधि की चेतावनी..

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी SP लोगेश कुमार पी. ‘सुपर-5’ में शामिल, प्रभावी पुलिस नेतृत्व को मिली राष्ट्रीय पहचान

Popular Articles