Charkhi Dadri News – थाना शहर दादरी पुलिस ने हीरा चौक पर युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यश निवासी वार्ड नंबर 14, हीरा चौक चरखी दादरी, परमवीर उर्फ कालिया निवासी वार्ड नंबर 10, हीरा चौक, युधिष्ठिर उर्फ मंगु निवासी छोटी बाजारी तथा अक्षव निवासी वार्ड नंबर 13, हीरा चौक के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को रविकान्त निवासी वार्ड नंबर 14, हीरा चौक चरखी दादरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब आठ माह पहले उसकी पत्नी रीना का उसके बड़े भाई की पत्नी अनिता के साथ विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद उसके भाई का लड़का यश उससे रंजिश रखने लगा और उसे कई बार सबक सिखाने की धमकी देता रहा।
31 अगस्त को करीब दोपहर 2 बजे रविकान्त हीरा चौक पर दुकान से सामान लेने आया था। इसी दौरान यश, युधिष्ठिर उर्फ मंगु, परमवीर उर्फ कालिया तथा अन्य 2-3 युवक डंडे लेकर वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी उसे घसीटकर चौक की तरफ ले गए और वहां भी लाठी-डंडों, लात-घूंसों से मारपीट की। लोगों की भीड़ एकत्रित होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने घायल रविकान्त को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस को सूचना मिलने पर थाना शहर दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रविकान्त का रुक्का व MLR प्राप्त किया।
शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना शहर दादरी में धाराविभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मंगलवार को थाना शहर दादरी के जांच अधिकारी SI सुरेन्द्र सिंह ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी यश, परमवीर उर्फ कालिया, युधिष्ठिर उर्फ मंगु और अक्षव को रावलधी फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगामी जांच जारी है।
Read More……
Charkhi Dadri News – नशे से दूर रहकर शिक्षा और लक्ष्य की ओर बढ़ें युवा
Charkhi Dadri News – होटल में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ मामले में नौवां आरोपी गिरफ्तार, डंडा बरामद
