Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – होटल में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ मामले में नौवां आरोपी गिरफ्तार, डंडा बरामद


Charkhi Dadri News – पुलिस अधीक्षक श्री लोगेश कुमार पी., IPS के कुशल मार्गदर्शन में चरखी दादरी पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए होटल में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में नौंवे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग किया गया लकड़ी का डंडा बरामद किया है।


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, दिनांक 30 अप्रैल 2026 की रात को दिल्ली बाईपास के पास स्थित एक होटल में कुछ युवकों द्वारा होटल संचालक पुनीत कुमार के साथ मारपीट एवं तोड़फोड़ किए जाने की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता पुनीत कुमार निवासी छोटी बजारी, चरखी दादरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिनांक 30 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:30 बजे वह अपने दोस्त सोनू निवासी भागवी के साथ दिल्ली बाईपास से करीब 100 मीटर दूर रावलधी की तरफ स्थित अपने होटल में मौजूद था।

इसी दौरान उसके पास अमन उर्फ अन्नु निवासी हीरा चौक, चरखी दादरी का फोन आया, जिस पर उसके साथ गाली-गलौच की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। करीब 15-20 मिनट बाद प्रवीन कादयान निवासी प्रेमनगर, चरखी दादरी, विक्की बंजारा निवासी चरखी दरवाजा, चरखी दादरी, मोहित मिश्रा निवासी मथुरी घाटी, चरखी दादरी तथा पांच-छह अन्य युवक, जिनके नाम-पते वह नहीं जानता था, हाथों में डंडे लेकर उसके होटल में घुस आए।

सभी ने उसके साथ डंडों से मारपीट की, जिससे उसके हाथ-पैर एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। युवकों ने होटल में डंडों एवं पत्थरों से तोड़फोड़ कर नुकसान किया तथा जाते समय उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की । मामले में आठ आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है ।

charkhi dadri


सोमवार को थाना सदर में तैनात ASI अवनीत ने नौंवे आरोपी सन्दीप उर्फ फौजी उर्फ बादल निवासी वार्ड नंबर 14, रविदास नगर, चरखी दादरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया लकड़ी का डंडा बरामद किया। पुछताछ के बाद आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।

Read More…

Charkhi Dadri News – नशे से दूर रहकर शिक्षा और लक्ष्य की ओर बढ़ें युवा

चरखी दादरी की सड़कों पर मशाल लेकर उतरे सफाई कर्मचारी

Popular Articles