Charkhi Dadri News – स्पेशल स्टाफ चरखी दादरी की पुलिस टीम ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिड़िया रोड स्थित सनराइज होटल पर रेड की। पुलिस ने मौके से चार व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए काबू किया तथा उनके कब्जे से कुल 3,60,940 रुपये की जुआ राशि और ताश के पत्ते बरामद किए। पुलिस ने होटल मालिक को भी काबू किया है।
पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को स्पेशल स्टाफ की टीम SI सतीश कुमार के नेतृत्व में गश्त एवं अपराध की रोकथाम के लिए रावलधी चौक, दादरी के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चिड़िया रोड स्थित सनराइज होटल में तीन पत्ती ताश पर 200 रुपये के बूट लगाकर जुआ खेला जा रहा है तथा होटल मालिक द्वारा जुआ खेलने के लिए कमरा उपलब्ध करवाया जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल पर रेड की। होटल के कमरा नंबर 201 में चार व्यक्ति ताश पर जुआ खेलते हुए मिले। पुलिस ने मौके से दिलबाग उर्फ पप्पू निवासी खोरड़ा, राजेश निवासी पैंतावास कलां, जयप्रकाश निवासी बिरही कलां तथा नवीन निवासी बेरला को काबू किया।
तलाशी के दौरान आरोपियों से क्रमशः 98,000 रुपये, 36,000 रुपये, 1,45,000 रुपये तथा 81,940 रुपये, कुल 3,60,940 भारतीय करेंसी बरामद हुई। इसके अलावा मौके से ताश के पत्ते भी बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने नियमानुसार कब्जे में लिया।
पुलिस ने होटल मालिक छोटू राम निवासी घसोला को भी काबू किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा होटल के कमरे में जुआ खेलकर लघु संगठित अपराध किया जा रहा था तथा होटल मालिक द्वारा जुआ खेलने के लिए कमरा उपलब्ध करवाया जा रहा था।
थाना झोझू कलां में गैम्बलिंग एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
Read More….
Charkhi Dadri News – राष्ट्रीय खेल दिवस पर पुलिस लाइन में खेलों रस्साकशी-वॉलीबॉल-बैडमिंटन में
Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस की सख्ती: एक सप्ताह में 759 चालान, 9.11 लाख रुपये का जुर्माना
