Charkhi Dadri – नशीले पदार्थों पर नियंत्रण के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए चरखी दादरी पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चितरंजन उर्फ चिन्नू निवासी ग्रीन हाउस वार्ड नंबर-09 चरखी दादरी, हाल गली नंबर-03 प्रेम नगर चरखी दादरी के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को स्पेशल स्टाफ की टीम ASI मुकेश कुमार के नेतृत्व साथ रावलधी चौक चरखी दादरी पर गश्त एवं अपराध रोकथाम के लिए मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि चितरंजन उर्फ चिन्नू नशीला पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बेचने का काम करता है और चिट्टा लेकर कमोद-मिर्च बस स्टैंड से दादरी की ओर बने रजबाहे के पुल के पास खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया।
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम चितरंजन उर्फ चिन्नू निवासी ग्रीन हाउस वार्ड नंबर-09 चरखी दादरी, हाल गली नंबर-03 प्रेम नगर चरखी दादरी बताया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार चरखी दादरी भीम सिंह की मौजूदगी में शख्स की नियमानुसार तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान आरोपी से 20.72 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई ।
बरामद नशीले पदार्थ को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया । आरोपी के खिलाफ थाना बौंद कलां में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया । पुछताछ के लिए आरोपी को 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है । आरोपी से पुछताछ जारी है ।
Read more news……
Sonipat News :- ACB की रेड देख थाने की छत से कूदा SI, पैर टूटा
चरखी दादरी में सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल! मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठीं सड़कें

