Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : गांव दगड़ोली में शराब ठेका हटाने को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक धरना

Charkhi Dadri News : दगड़ोली में आज 21 मई 2026 को सुबह 08:30 बजे ग्रामीणों ने शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर सांकेतिक धरना दिया।

धरने की अगुवाई एक्स सरपंच सतपाल ने की। ग्रामीणों का कहना है कि एक्साइज विभाग को पहले भी लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक ठेका नहीं हटाया गया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शराब का ठेका मंदिर, बस स्टैंड और ज्ञान केंद्र के नजदीक स्थित है, जिससे सामाजिक और धार्मिक माहौल प्रभावित हो रहा है।

लोगों ने प्रशासन से ठेके को गांव से दूर स्थानांतरित करने की मांग की।

धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं और उन्होंने भी ठेका हटाने की मांग का समर्थन किया।

मौके पर हरियाणा पुलिस के थाना प्रबंधक तथा एक्साइज विभाग से इंस्पेक्टर सतबीर पहुंचे।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया और उनकी ओर से लिखित मांग पत्र भी लिया।

Read More ….

Charkhi Dadri News : अग्निवीर भर्ती 2026 रिजल्ट जारी | 23 मई को चरखी दादरी में करें रिपोर्ट

Charkhi Dadri के छपार गांव में महिला पंच ने बाथरूम में जाकर लगा ली आग,

Popular Articles