Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : पुलिस का बड़ा खुलासा 10 चोरी की वारदातों के आरोपी गिरफ्तार, लाखों के गहने और नकदी बरामद

Charkhi Dadri News : दादरी पुलिस द्वारा चोरो के खिलाफ तत्परता से कार्य करते हये तुरन्त प्रभाव से किया गिरफ्तार


अनुसंधानकर्ता HC नसीब सिंह नं. 692, थाना बौन्द कलां द्वारा मुकदमा नं. 66 दिनांक 02.05.2026 धारा 305, 331(4) BNS में कारवाई करते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

उक्त मुकदमा शिकायतकर्ता राजबीर पुत्र हरिराम निवासी गांव अचीना की शिकायत पर दर्ज किया गया था। घटना दिनांक 01.05.2026 को रात्रि लगभग 01:00 बजे गांव अचीना में हुई थी।


पुलिस टीम द्वारा गहन जांच एवं तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपियों 1. प्रीतम पुत्र हरपाल निवासी देवसर जिला भिवानी तथा 2. हिमांशु उर्फ शानु पुत्र दिनेश निवासी देवसर जिला भिवानी को दिनांक 09.05.2026 को रात्री लगभग 08:30 बजे देवसर बाईपास भिवानी से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी प्रीतम के विरुद पूर्व में चोरी के 8 मुकदमे तथा आरोपी हिमांशु उर्फ शानु के विरुद्ध 9 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने थाना बौन्द कलां, सदर दादरी, झोझू कलां व भिवानी व झज्जर सहित विभिन्न क्षेत्रों में कुल 10 चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों द्वारा गांव चांगरोड, बिगोवा, भागेश्वरी, अचीना तथा बाहरी क्षेत्र दुबलधन, रूपगढ़, हालुवास, झरवाई, लुहानी व बापोड़ा में चोरी की घटनाएं करना कबूल किया गया है।


मुकदमा अचीना से आरोपियों के कब्जे से एक सोने का हार, एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के कड़े, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का ऊँ आकार का लॉकेट, दो जोड़ी सोने के टोपस, पांच जोड़ी चांदी की पाजेब, एक चांदी की चैन लॉकेट सहित, चांदी की अंगूठी व चुटकी के 16 नग तथा 20,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

कुल बरामदगी 18,20,000 रुपये।

इसके अतिरिक्त थाना सदर दादरी के गांव बिगोवा में दर्ज मुकदमा नं. 76 दिनांक 19.04.2026 धारा 305, 331(4) BNS के संबंध में आरोपियों से 6 चांदी के गिलास, एक चांदी का चौकोर सिक्का, 9 नग चांदी की चुटकी तथा 20-20 रुपये के नोटों की एक माला बरामद की गई है।

कुल बरामदगी 2,67,000 रुपये।


इसी प्रकार थाना झोझू कलां में दर्ज मुकदमा नं. 9 दिनांक 19.01.2026 धारा 305, 331(4) BNS गांव चांगरोड से संबंधित मामले में 7000 रुपये नकद तथा थाना बौन्द कलां में दर्ज मुकदमा नं. 45 दिनांक 11.05.2025 गांव भागेश्वरी से संबंधित मामले में 5000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

Read More ….

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी में सरकारी टीचर की गोली मारकर हत्या |

Charkhi Dadri के छपार गांव में महिला पंच ने बाथरूम में जाकर लगा ली आग,

Popular Articles