Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : जिला में ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई | SDM डॉ. विरेन्द्र सिंह का विशेष चेकिंग अभियान |

Charkhi Dadri News : एसडीएम एवं आरटीए डॉ विरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चलाया गया अभियान चरखी दादरी, 07 मई। जिला में ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को आरटीए एवं एसडीएम डॉ विरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान एसडीएम विरेन्द्र सिंह ने ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया है।

चेकिंग अभियान के तहत जिला के प्रमुख मार्गों, स्टेट हाईवे एवं अन्य चिन्हित क्षेत्रों में मालवाहक वाहनों की सघन जांच की गई।

जांच के दौरान वाहनों के वजन, फिटनेस प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई।

इस दौरान कई वाहन निर्धारित भार क्षमता से अधिक माल का परिवहन करते हुए पाए गए, जो मोटर वाहन अधिनियम एवं सड़क सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है।


उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के मौके पर चालान काटे गए तथा संबंधित वाहन चालकों को भविष्य में निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहन संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Charkhi Dadri News

उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहन न केवल सडक़ संरचना को क्षति पहुंचाते हैं, बल्कि सडक़ दुर्घटनाओं की संभावना को भी बढ़ाते हैं।

ओवरलोडिंग के कारण वाहनों में तकनीकी खराबियां उत्पन्न होती हैं, जिससे जनहानि की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त डा मुनीश नागपाल के निर्देशानुसार जिला में ओवरलोडिंग के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


इसको लेकर उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग से सडक़ों को गंभीर क्षति पहुंचती है, जिससे राजस्व पर अतिरिक्त भार पड़ता है। इसके साथ ही ओवरलोड वाहन आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करते हैं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान नियमित रूप से संचालित किए जाएं।


जिला प्रशासन द्वारा वाहन मालिकों एवं चालकों से अपील की गई है कि वे मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करें तथा निर्धारित भार सीमा के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें।

Read More ….

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी के छपार गांव में महिला पंच ने खुद को लगाई आग

Charkhi Dadri में पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर करोड़ों रुपये हड़पने के लिए खेला खेल , फिर जो हुआ.

Popular Articles