Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri – बीमा के रूपयों और जमीन के लालच में पति का एक्सीडेंट करवाकर मारने का प्रयास करने के मामले में आरोपी पत्नी गिरफ्तार


Charkhi Dadri पुलिस ने बीमा के रूपयों और जमीन के लालच में पति का एक्सीडेंट करवाकर मारने का प्रयास करने के मामले में घायल प्रदीप की पत्नी को गिरफ्तार किया है।
19 अप्रैल को थाना सदर दादरी में गाँव तिवाला के नजदीक स्कुटी का एक्सीडेंट होने की सुचना प्राप्त हुई ।

सुचना मिलने पर ASI सुरेन्द्र पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और घायलों को अस्पताल पहुँचाया व दुर्घटनाग्रस्त स्कुटी को पट्रोल पम्प पर सुरक्षित खड़ा कर दिया । सरकारी अस्पताल दादरी पहुँचकर ASI सुरेन्द्र ने घायल मुकेश निवासी बादल का ब्यान लिया जिसने बताया कि 19 अप्रैल रात लगभग 12 बजे वह और प्रदीप निवासी गाँव फतेहगढ हाल MC कॉलोनी चरखी दादरी स्कुटी लेकर तिवाला गाँव से बादल के लिए चले। जब वे तिवाला के पास नहर से आगे निकले तब पीछे से एक गाडी स्पीड में आई और स्कुटी को पीछे से टक्कर मारी ।

एक्सीडेंट होने के कारण दोनों सड़क पर गिर गये । जिससे प्रदीप गंभीर रुप से घायल हो गया । यह हादसा नाम पता न मालुम गाडी ना मालुम ने अपनी गाडी को तेज गती रफ्तार गफलत व लापरवाही से चलाकर स्कूटी में टक्कर मारने से हुई है। पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर आरोपी गाडी चालक की तलाश शुरु की ।

उसके बाद 24 अप्रैल को घायल प्रदीप की बहन सोनु निवासी डाटा जिला हिसार ने पुलिस को शिकायत दी जिसने बताया कि 18-19 अप्रैल की रात दिनांक 18-19/04/2026 कि रात को मेरे भाई प्रदीप व मुकेश का गांव लिवाला से बिरही सड़क पर स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया था। जिसकी सूचना पर मैं व मेरे परिवार मेरे भाई प्रदीप के पास PGIMS Rohtak में गये।

जहां पर मैंने अपने भाई को देखा उसको काफी जगह पर गंभीर चोटें आई हुई थी जो बोलने में असमर्थ था। उसके बाद हमने मेरे भाई की एक्सीडेंट स्कूटी को भी देखा। स्कूटी में कोई नुकसान नहीं था। हमने अब तक अपने तौर पर पूरी तसल्ली कर ली कि यह एक्सीडेंट नहीं है। दिनांक 23.02.2026 व 03.04.2026 को उसके भाई प्रदीप की पत्नी अन्नू ने 60-60 लाख रूपये के 2 जीवन बीमा उसके भाई प्रदीप के नाम करवाएं है। जिनकी नॉमनी स्वयं अन्नू है।

दिनांक 31.10.2025 को उसकी भाभी अन्नू व मुकेश ने मिलकर उनकी 4 किला जमीन का ब्याना 25 लाख रूपये विक्रांत निवासी गांव मानहेरू जिला भिवानी को बेच दी। जिसके सारे पैसे अन्नू ने मुकेश को दे दिए । अन्नू व मुकेश ने मिलकर उनकी पुस्तैनी जमीन पर प्रदीप को बहला-फुसलाकर 35 लाख 30 हजार का लोन दिला दिया और सारे पैसे अन्नू ने अपने प्रेमी मुकेश को दे दिए ।

उसकी भाभी अन्नू ने भाई प्रदीप के नाम बजाज की एक प्लेटिना बाईक खरीदकर अपने प्रेमी मुकेश को दे रखी है जिस पर डैथ क्लेम इंस्योरेंस करवा रखा है। अन्नू ने अपने प्रेमी मुकेश निवासी बादल व अन्य के साथ षडयंत्र रचकर उसके भाई प्रदीप के बीमा, डेथ क्लेम व जमीनी ब्याना के करीब 2 करोड़ रूपये हड़पने के लिए जान से मारने के लिए गाड़ी से एक्सीडेंट करवाया है।

उपरोक्त शिकायत पर पुलिस ने एक्सींडेट की धाराएं हटाकर षडयंत्र के तहत हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तलाश शुरु कर दी । मामले में आरोपी मुकेश निवासी बादल, जसबीर उर्फ मोंटी निवासी बादल, रवि सांगवान निवासी आदमपुर दाढ़ी, अक्षय निवासी छिल्लर को गिरफ्तार किया जा चुका है ।

आज 29.04.26 को ASI सुरेन्द्र सिंह व L/ASI सविता ने घायल प्रदीप की पत्नी को उसके मकान से गिरफ्तार किया । आरोपिया से मोबाइल आईफोन 13 और सिम बरामद की । पुछताछ के बाद आरोपिया को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

Read More News..

Charkhi Dadri – प्रेमी के साथ मिलकर पति का एक्सीडेंट करवाकर मारने का प्रयास करने के मामले में तीन आरोपी ओर गिरफ्तार

Charkhi Dadri में पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर करोड़ों रुपये हड़पने के लिए खेला खेल , फिर जो हुआ

Popular Articles