Har Khabar, Sabse Pehle

Top 5 This Week

Related Posts

3 बच्चों की डूबने से हुई मौत,गए थे यमुना में नहाने ,तीनों के शव गोताखोरों ने निकाले

यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर में नहाने हेतु गए 3 बच्चे गहरे पानी में डूब गए,बचने

की काफी कोशिश की ,गहराई ज्यादा होने के कारण बाहर आ नहीं पाए और डूब गए।

 

 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने भी उन्हें बचाने की तमाम कोशिशें की ,लेकिन उनके हाथ

असफलता लगी।इसके तुरंत बाद पुलिस और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स को इसकी

जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों बच्चों की तलाशी

शुरू कर दी ,करीब 20 से 25 मिनिट बीतने के बाद तीनों बच्चे यमुना में मिले ,पर तब तक उनकी

मौत हो गई थी।आसपास के लोगों ने जानकारी दी कि तीनों बच्चे यमुना नगर निवासी थे,जिनकी

उम्र 12,14 और 15 वर्ष बताई जा रही है।एक मृत बच्चे की शिनाख्त हो गई है जो 9वीं का छात्र था,

अन्य दो बच्चों की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है।छुट्टी के कारण रविवार को नहाने आए थे।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार,तीनों मृत बच्चे विद्यार्थी थे,जो रविवार को छुट्टी होने की वजह से दोपहर

के सामने यमुना में नहाने गए थे।
पहले डूबा एक,बचाने गए दो अन्य भी डूबे

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले एक बच्चा डूबने लगा,और चिल्लाया,तब दो अन्य बच्चे उसे बचाने उसके

पास पहुंचे।और ये दोनों भी डूबने लगे।

 

Read More News..

 

स्कूल में छात्रा से हुई छेड़छाड़,शिक्षक ने पकड़ी शर्ट,छुपा था लाइट ऑफ कर कार्यालय में

 

Charkhi Dadri में दो गुटों में टकराव के बाद हड़कंप, SHO की प्रेस कांफ्रेंस LIVE

Popular Articles