Har Khabar, Sabse Pehle

Top 5 This Week

Related Posts

चरखी दादरी में CBI की टीम ने रिटायर्ड कर्नल के फार्म हाउस पर चलाया सर्च अभियान , CBI टीम के क्यों उड़े होश, FIR दर्ज

चरखी दादरी जिले के चांदवास गांव में CBI की टीम ने रिटायर्ड कर्नल अमरजीत सिंह के फार्म हाउस पर सर्च अभियान चलाया , लगभग 6 घंटे तक सर्च अभियान के बाद रिटायर्ड कर्नल अमरजीत सिंह पर FIR दर्ज कारवाई गई ।
अमरजीत सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। उसके फार्म हाउस पर तलाशी लेने के दौरान काफी शराब की बोतले बरामद हुई हैं।

फार्म हाउस पर पहुंची CBI और ACB की टीम

मिली जानकारी अनुसार चंडीगढ़ से सीबीआई और ACB की टीम इंस्पेक्टर नरेश कुमार की अगवाई में सात सदस्य की टीम सर्च वारंट लेकर शनिवार को चांदवास गांव अमरजीत सिंह के फार्म हाउस पहुंची। इसके बाद फार्म हाउस पर तलाशी अभियान चलाया गया।


तलाशी के दौरान क्या मिला ?

मिली जानकारी अनुसार सर्च ऑपरेशन कर रही टीम को फार्म हाउस पर 84 बोतल सील बंद शराब और दो वीयर कैन और चार शराब की बोतल बरामद हुई । सीबीआई की टीम ने शराब को बाढड़ा थाना पुलिस को सौंप दिया और शिकायत दर्ज करवा दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कारगामी कार्रवाई शुरू कर दी

क्या है पूरा मामला आईए जानते हैं ?

अस्पताल को ECHS पैनल में रखने के लिए चांदवास गांव निवासी रिटायर्ड कर्नल अमरजीत सिंह ने राजस्थान के राजगढ़ स्थित एक हॉस्पिटल संचालक से 25 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी । लेकिन बातचीत के बाद साढे 22 लख रुपए में डील फाइनल हो गई। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने इस मामले में CBI और एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दे दी। इसके बाद आरोपी को 23 अप्रैल की रात CBI की टीम ने स 22.5 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । टीम ने इसी दौरान हिसार निवासी उसके दूसरे साथी रमेश को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों को लेकर जांच कर रही टीम बाढड़ा पुलिस थाना पहुंची। और 24 अप्रैल को दोनों को अपने साथ लेकर चंडीगढ़ वापस चली गई। 26 अप्रैल को CBI और ACB की टीम इंस्पेक्टर नरेश की अगुआई में सर्च वॉरंट लेकर आरोपी के फार्म हाउस पहुंची थी। और लगभग 6:30 घंटे सर्च अभियान चलाया जहां शराब की बोतले बरामद हुई हालांकि इस मामले में संबंधित विभाग कार्रवाई कर रहा है

 

 

READ MORE NEWS…

Charkhi Dadri News मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद, आग पर काबू पाने में जुटा दमकल विभाग फेल

 

Charkhi Dadri News मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद, आग पर काबू पाने में जुटा दमकल विभाग फेल

 

 

 

चरखी दादरी में पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन से हड़कंप, बड़ी चेतावनी..

 

 

चरखी दादरी में पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन से हड़कंप, बड़ी चेतावनी..

Popular Articles