Har Khabar, Sabse Pehle

Top 5 This Week

Related Posts

अब अग्नि वीरों को भी शहीद होने पर मिलेगी 1 करोड़ की अनुग्रह राशि

चरखी दादरी,

हरियाणा सरकार द्वारा युद्ध में शहीद हुए सैनिकों (अग्निवीर) के परिवारों को एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि तथा हरियाणा के वीरता/विशिष्ट पुरस्कार विजेताओं (अग्निवीर) को एकमुश्त नकद पुरस्कार देने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट बैठक में स्वीकृति प्रदान की है।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार युद्ध में शहीद हुए डिफेंस तथा पैरामिलिटरी फोर्सेज सैनिकों के परिवारों को एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान करती है। अब अग्निवीरों को भी यह लाभ देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में केंद्र सरकार ने चार वर्ष की अवधि के लिए तीनों सेवाओं (सेना, नौसेना और वायु सेना) में अग्निवीर (अधिकारी रैंक कैडर से नीचे) के रूप में पुरुष और महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना शुरू की थी। अग्निपथ योजना के तहत, चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के अग्निवीर के रूप में नामांकित किया जाता है।
उल्लेखनीय है कि अग्निवीरों का पहला बैच अगस्त 2023 में सशस्त्र बलों में शामिल हुआ था। अब तक पिछले दो वित्तीय वर्षों, 2022-23 और 2023-24 में हरियाणा के सभी जिलों से कुल 5120 अग्नि वीरों की भर्ती हुई थी। इसके अलावा 2024-25 के दौरान, हरियाणा से लगभग 2000 अग्नि वीरों की भर्ती हुई है।

 

Read More News….

 

चरखी दादरी में शाम 7.50 से 8 बजे तक ब्लैकआउट किया जाएगा.. 

Popular Articles