Har Khabar, Sabse Pehle

Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri :- चरखी दादरी CIA स्टाफ की टीम ने 800 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता

नशीले पदार्थ के साथ युवक काबु, 800 ग्राम अफीम बरामद चरखी दादरी CIA स्टाफ की टीम ने 800 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

आरोपी की पहचान गांव छपार जिला झज्जर निवासी रितेश के रूप में हुई है । पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को CIA स्टाफ दादरी की टीम मन ASI विशाल, हेड कांस्टेबल अमीत, सिपाही सुधीर, सिपाही दिनेश व EASI नरेन्द्र सरकारी गाड़ी में गस्त पडताल के दौरान समसपुर चौक दादरी के पास मौजुद थे ।

तभी ASI विशाल को सूचना मिली कि रितेश निवासी छपार जिला झज्जर जो नशीला पदार्थ के साथ समसपुर से बिरोहड रोड पर बने पट्रोल पम्प के पास किसी साधन के इन्तजार में खड़ा है। सूचना मिलते ही CIA स्टाफ की टीम समसपुर से बिरोहड़ रोड पर पट्रोल पम्प से आगे पहुंची। जहाँ पर एक व्यक्ति काले रंग की पाजामी व चौकलेटी रंग की टीशर्ट पहने हुए खड़ा हुआ दिखाई दिया और उसके हाथ में एक लाल रंग की कपड़े की थैली थी ।

पुलिस टीम को देखते ही शख्स बिरोहड़ की तरफ जानें लगा । टीम ने उसे काबू कर नामपता पुछा तो उसनें अपना नाम रितेश निवासी छपार थाना माछरौली जिला झज्जर बतलाया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट बिजेन्द्र वरिष्ठ एथेलेटिक्स प्रशिक्षक चरखी दादरी की मौजूदगी में ASI विशाल ने शख्स की तलाशी ली । तलाशी के दौरान शख्स के हाथ में ली हुई लाल रंग के कपड़े की थैली से 800 ग्राम अफीम बरामद हुई ।

बरामद अफीम को पुलिस ने कब्जे में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया । पूछताछ के लिए आरोपी को 7 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है । आरोपी से पूछताछ जारी है ।

Read More News…

Charkhi Dadri के रोज गार्डन में 16 वर्षीय 10वीं की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

Charkhi Dadri :- डॉ मनीषा सांगवान की प्रेस कांफ्रेंस से हड़कंप, विधायक पर साधा निशाना..

Popular Articles