Har Khabar, Sabse Pehle

Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri : NH-152डी पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रॉले से भिड़ा दूसरा ट्रॉला, चालक की गई जान

Charkhi Dadri नेशनल हाईवे-152डी पर गांव समसपुर के नजदीक सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

बिना किसी चेतावनी संकेत के सड़क किनारे खड़े ट्रॉले से पीछे से आ रहा दूसरा ट्रॉला जा टकराया।

इस दुर्घटना में पीछे वाले ट्रॉले के चालक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई।


मृतक की पहचान 27 वर्षीय रामकुमार दास के रूप में हुई है, जो बिहार के वैशाली जिले के गांव चकमकाई का निवासी था।

वह पेशे से ट्रॉला चालक था और सोमवार शाम को खरखौदा से बजरी लेने के लिए नारनौल की ओर रवाना हुआ था।


रात के समय जब उसका ट्रॉला समसपुर गांव के पास पहुंचा, तो सड़क पर पहले से खड़े ट्रॉले से उसकी टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे दादरी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजन भी वहां पहुंचे। मृतक के भाई लक्ष्मण दास ने पुलिस को बताया कि सड़क पर खड़ा ट्रॉला बिना किसी इंडिकेटर या सुरक्षा संकेत के खड़ा किया गया था, जिस कारण यह हादसा हुआ।

Charkhi Dadri


सदर थाना में तैनात जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के भाई के बयान के आधार पर अज्ञात ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Read More News ….

Breaking News – एकांत में गए कपल के साथ हैवानियत! युवक को भगाकर युवती से दरिंदगी |

Charkhi Dadri :- लोहरवाडा के अंकित का IIT में जाने का सपना कैसे हुआ साकार

Popular Articles