Charkhi Dadri बैंक हड़ताल से हजारों उपभोक्ता परेशान | Dadri Bank Strike News यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉईज के आह्वान पर मंगलवार को जिले के सरकारी बैंकों में कार्यरत कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से हड़ताल की। इस दौरान ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉईज एसोसिएशन समेत विभिन्न बैंक यूनियनों से जुड़े कर्मचारी शामिल रहे।
हड़ताल का मुख्य उद्देश्य सप्ताह में पांच कार्यदिवस की व्यवस्था लागू करवाना बताया गया।कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिले में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बाधित रहीं। नकद लेनदेन, चेक क्लीयरेंस सहित अन्य बैंक कार्य ठप होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और अनेक लोग बिना काम कराए ही वापस लौटने को मजबूर हुए।
हड़ताल पर रहे बैंक कर्मियों ने लोहारू रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के बाहर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी रोष मार्च करते हुए स्थानीय रोज गार्डन तक पहुंचे।
इस दौरान कर्मचारियों ने मांगें जल्द न माने जाने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी।बैंक कर्मचारी यूनियन के नॉर्थ जोन के उपप्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि बैंकों में कर्मचारियों पर काम का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे मानसिक तनाव की स्थिति बन रही है।
चरखी दादरी: बैंक कर्मियों की हड़ताल से प्रभावित रहा कामकाज, उपभोक्ताओं को हुई परेशानी
चरखी दादरी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉईज के आह्वान पर मंगलवार को जिले के सरकारी बैंकों में कार्यरत कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से हड़ताल की।
इस दौरान ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉईज एसोसिएशन समेत विभिन्न बैंक यूनियनों से जुड़े कर्मचारी शामिल रहे। हड़ताल का मुख्य उद्देश्य सप्ताह में पांच कार्यदिवस की व्यवस्था लागू करवाना बताया गया।
कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिले में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बाधित रहीं। नकद लेनदेन, चेक क्लीयरेंस सहित अन्य बैंक कार्य ठप होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और अनेक लोग बिना काम कराए ही वापस लौटने को मजबूर हुए।
हड़ताल पर रहे बैंक कर्मियों ने लोहारू रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के बाहर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी रोष मार्च करते हुए स्थानीय रोज गार्डन तक पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगें जल्द न माने जाने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी।
बैंक कर्मचारी यूनियन के नॉर्थ जोन के उपप्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि बैंकों में कर्मचारियों पर काम का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे मानसिक तनाव की स्थिति बन रही है। उन्होंने बताया कि अन्य सरकारी विभागों की तर्ज पर बैंकों में भी पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया जाना चाहिए। इसके साथ ही निजीकरण पर रोक, नई भर्तियां और बेहतर कार्य वातावरण जैसी मांगें भी प्रमुख रूप से उठाई गईं।
हड़ताल के चलते पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूको बैंक और बैंक ऑफ इंडिया सहित कई सरकारी बैंकों में पूरे दिन कामकाज प्रभावित रहा।
इसका असर जिले के पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर पड़ा, जिन्हें अपने बैंक संबंधी कार्यों के लिए परेशान होना पड़ा।
न्होंने बताया कि अन्य सरकारी विभागों की तर्ज पर बैंकों में भी पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया जाना चाहिए।
इसके साथ ही निजीकरण पर रोक, नई भर्तियां और बेहतर कार्य वातावरण जैसी मांगें भी प्रमुख रूप से उठाई गईं।
हड़ताल के चलते पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूको बैंक और बैंक ऑफ इंडिया सहित कई सरकारी बैंकों में पूरे दिन कामकाज प्रभावित रहा।
इसका असर जिले के पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर पड़ा, जिन्हें अपने बैंक संबंधी कार्यों के लिए परेशान होना पड़ा।

