Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – पंकज हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई


Charkhi Dadri News
– चरखी दादरी पुलिस ने ढाणी फोगाट रोड, प्रेमनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार पंकज की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी आशु निवासी सुनारिया कलां, जिला रोहतक को गिरफ्तार किया है।
मां-बेटे पर स्कॉर्पियो से किया था हमला


मामला दिनांक 25 जुलाई 2026 का है। मृतक पंकज पुत्र रमेश निवासी सुनारिया कलां, जिला रोहतक अपनी मां बीरमती के साथ मोटरसाइकिल पर ढाणी फोगाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान प्रेमनगर क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मां-बेटे सड़क पर गिर गए। स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी पीछे लेकर दोबारा पंकज को टक्कर मारी।


इसके बाद स्कॉर्पियो से रोबिन तथा उसके एक साथी के नीचे उतरने और पंकज पर पिस्तौल से फायरिंग करने की बात सामने आई। इस वारदात में पंकज की मौत हो गई, जबकि उसकी मां बीरमती घायल हो गई। वारदात के दौरान स्कॉर्पियो का बंपर एवं नंबर प्लेट टूटकर मौके पर गिर गई थी। पुलिस ने मौके से नंबर प्लेट सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य कब्जे में लिए थे।
वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को भी पुलिस ने बाद में मातनहेल बस अड्डे के नजदीक लावारिस एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में बरामद कर कब्जे में लिया। मामले में मुख्य आरोपी रोबिन व दीपक को गिरफ्तार किया गया था ।

charkhi dadri


रविवार को थाना शहर दादरी में तैनात SI जीतराम ने आरोपी आशु निवासी सुनारिया कलां, जिला रोहतक को गिरफ्तार किया । आरोपी से एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किया गया ।
पुछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

Read More………

Charkhi Dadri News – 12, 13, 26 व 27 सितंबर को मतदान केंद्रों पर बैठेंगे BLO | SIR के तहत विशेष अभियान दिवस

पार्षद प्रतिनिधि क्यों बना क्रांतिकारी?

Popular Articles