Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : हनुमान जन्मोत्सव को लेकर दादरी में हाई अलर्ट: पुलिस-पब्लिक बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक और अवैध वाहनों पर सख्ती के निर्देश….

Charkhi Dadri News : पुलिस-पब्लिक समन्वय समिति की बैठक में आगामी हनुमान जन्मोत्सव के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंध करने पर की गई विशेष चर्चा


शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय चरखी दादरी में पुलिस-पब्लिक समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप-पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार द्वारा की गई, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

Charkhi Dadri News


बैठक में आगामी हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर जिले में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किये जाने व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखने बारे अनुरोध किया।


बैठक में सड़क सुरक्षा एवं नियमों के पालन पर भी विशेष जोर दिया गया। डीएसपी धीरज कुमार ने सभी थाना प्रबंधकों, पुलिस चौकी प्रभारियों को वाहनों पर अवैध रूप से लगी ब्लैक फिल्म, बुलेट पटाखे (मॉडिफाइड साइलेंसर) व निजी वाहनों में अवैध रूप से पुलिस सायरन का उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई करने और उनके चालान करने के स्पष्ट निर्देश दिए । साथ ही, त्यौहार को लेकर सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिये।


इसके अतिरिक्त, टीनेजर ड्राइविंग को लेकर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से अपील की गई कि वे अभिभावकों को जागरूक करें कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। अभिभावकों को यह समझाना आवश्यक है कि कम उम्र में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों एवं अन्य लोगों के जीवन के लिए अत्यंत खतरनाक भी है।


बैठक में समिति के सदस्यों ने मुख्य बाजार में पार्किंग की समस्या को लेकर भी चर्चा की गई । उपस्थित सदस्यों ने बताया कि बाजार में अनियंत्रित एवं अव्यवस्थित पार्किंग के कारण आए दिन यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे आम नागरिकों एवं व्यापारियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

इस बारे डीएसपी धीरज कुमार ने यातायात थाना प्रबंधक को सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, भीड़भाड़ वाले समय में यातायात पुलिस की अतिरिक्त तैनाती सुनिश्चित करने व बाजार क्षेत्र में नो-पार्किंग जोन को स्पष्ट रूप से चिन्हित कर उसका सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिये ।


उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Read More news….

Bihar School News : स्कूल में पंखे को लेकर झगड़ा बना मौत का कारण | 11 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

Charkhi Dadri :- सर्वोदय स्कूल ने बदली अनुष्का की ज़िंदगी | छोटे शहर से बड़ी उड़ान

Popular Articles