Charkhi Dadri News : जिले में आपसी सौहार्द एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की दिशा में आज सांगवान खाप व फौगाट खाप के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोगेश कुमार पी., IPS से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान खाप प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते हुए उन्हें जिले की सामाजिक परिस्थितियों से अवगत कराया तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज में शांति, भाईचारा और आपसी सद्भाव बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सामाजिक समस्या या विवाद की स्थिति में खाप पंचायतें प्रशासन के साथ मिलकर समाधान निकालने का प्रयास करेंगी तथा युवाओं को भी कानून का पालन करने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेंगी।
पुलिस अधीक्षक श्री लोगेश कुमार पी., IPS ने खाप प्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने खाप प्रतिनिधियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध या सामाजिक विवाद की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
इस अवसर पर खाप प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि वे समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करेंगे तथा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में हर संभव सहयोग देंगे।
Read More ….
Breaking News : देवर बना हैवान! भाभी की गुहार भी नहीं आई काम, गड़ासे से काट डाला |
विकसित दादरी रैली में CM के पहुंचने से पहले पर्दों में कैद चरखी दादरी! CM आने से पहले क्या बदला ?
