Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : किसानों को घर से बुलाकर किया डिटेन? बायोमेट्रिक विवाद पर बड़ा खुलासा |

Charkhi Dadri News : किसानो की फसल खरीद पर लगाई बायोमेट्रिक की शर्त के सवालों से घबराई सनी सरकार, तहसीलदार अजय सैनी और डी.डी.ए एग्रीकल्चर डॉ देवेंद्र और बाढ़ड़ा थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार किसानों को घर से वार्ता करने के बहाने लेकर आए और एग्रीकल्चर दफ्तर में पुरे दिन उन्हें डिटेन करके रखा …

जगबीर घसौला ने बताया कि फसल खरीद पर बायोमेट्रिक की शर्त हटाने के लिए किसानो के विरोध से डरी हुई सैनी सरकार ने चरखी दादरी के किसान नेताओं को उनके आवास से मुख्यमंत्री के साथ वार्ता करवाने के बहाने नई अनाज मंडी एग्रीकल्चर विभाग के दफ्तर में लेकर आए तहसीलदार अजय सैनी और डी.डी.ए एग्रीकल्चर विभाग डॉ देवेंद्र एवं बाढ़ड़ा थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने पूरे दिन देर श्याम तक बंधक बनाकर किया डिटेन

जगबीर घसौला ने बताया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के साथ बायोमेट्रिक और फसल मुआवजा के लिए वार्ता करवाने का भरोसा देकर किसानों के साथ किया विश्वासघात

जगबीर घसौला ने बताया कि किसान नेताओं को वार्ता करने के बहाने डिटेन करके प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया है आज प्रदेश सरकार में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं बची है भाकियू प्रतिनिधि मंडल सदस्य प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी घिकाड़ा,प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सोलंकी मंदोला,प्रदेश महासचिव भूप सिंह दलाल धारनी,जिला अध्यक्ष ब्रह्मपाल बाढ़ड़ा,सूबेदार राजपाल सिंह,मास्टर सुरेंद्र,पूर्व सरपंच रमेश कौशिक,दीपक कुमार, धर्मेंद्र इत्यादि ने डिटेल करने वाले सभी अधिकारियों को निलंबित करके उनके खिलाफ प्रदेश सरकार से सख्त कार्रवाई करने की उठाई मांग

जगबीर घसौला ने बताया कि फसल खरीद बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पर पूरे हरियाणा प्रदेश में किसानों के भारी विरोध का सामना कर रही हरियाणा प्रदेश सरकार इतनी डरी हुई है कि उसको लोकतंत्र के नियमों का भी ख्याल नहीं रहा है फसल खरीद पर बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन लागू करने के बाद मुख्यमंत्री के पास किसानों के सवालों का जवाब देने के लिए कोई शब्द नहीं है मुख्यमंत्री किसानों से इतने डरे हुए हैं की रैलियो में भाषण देने के लिए किसानों को बंधक बनाना पड़ रहा है

जगबीर घसौला ने बताया कि हरियाणा सरकार की किसान विरोधी कूनीतियों ने सरकार का चेहरा बेनकाब कर दिया है सरकार किसानों की फसल खरीदने की बजाय सरकारी फसल खरीद का सिर्फ दिखावा कर रही है सरकार के पास किसानों को देने के लिए सिर्फ कागजी दावे हैं सरकार किसानों को ना तो फसल खराबे का मुआवजा देना चाहती और ना ही सरकारी रेट पर फसल खरीदना चाहती है

Read More ….

Breaking News : पति का हथौड़े से कत्ल, पत्नी ने ट्रेन से दी जान, मासूम की भी मौत |

विकसित दादरी रैली में CM के पहुंचने से पहले पर्दों में कैद चरखी दादरी! CM आने से पहले क्या बदला ?

Popular Articles