Charkhi Dadri News : चरखी दादरी पुलिस ने दुकान में घुसकर युवक पर हमला करने और टायरों में आग लगाने के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार किया है ।
आरोपी नितेश गांव डाढीबाना का रहने वाला है ।
पुलिस प्रवक्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 8 फरवरी को थाना शहर दादरी में सुचना मिली कि मोहम्मद सादीक निवासी महेन्द्रगढ बाईपास, दादरी लडाई झगडा मे घायल होकर सामान्य अस्पताल में दाखिल है ।
सुचना मिलने पर पुलिस ने सामान्य अस्पताल चरखी दादरी पहुँचकर घायल मोहम्मद सादीक के ब्यान लिये जिसने पुलिस को बताया कि वह गांव मुकन्दपुर जिला वैशाली (बिहार) का रहने वाला है और करीब 2 साल से महेन्द्रगढ रोड दादरी के नजदीक नितिन उर्फ सोनु निवासी बधवाना गेट च० दादरी की दुकान पर मिस्त्री का काम करता है ।
दिनांक 7/2/26 को खाना खाकर रात करीब 10.30 बजे दुकान का शटर बन्द करके अन्दर सो गया । करीब 12 बजे किसी ने शटर को खटखटाया और कहा कि तेरी दुकान के साथ में प्लॉट मे रखे टायरों मे आग लगी हुई है । यह सुनकर उसने जल्दी से शटर को खोला ।
शटर खुलते ही 5-7 व्यक्ति मुंह पर कपडा ढंके हुए थे, जबरदस्ती दुकान में घुसकर लाठी डंडो से उसके ऊपर हमला कर दिया ।
जिन्होंने उसे काफी चोटे मारी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए । मारपीट करने से पहले दुकान के साथ में बन्द प्लाट मे रखे करीब 6 जोडी नये टायर व लगभग 150 पुराने टायरों मे आग लगा गए।
उपरोक्त शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया ।
मामले में आरोपी नवल उर्फ मोनु निवासी झोझु कलां, राहुल निवासी आदमपुर डाढी, अमित निवासी छिल्लर, जितेन्द्र उर्फ जानी निवासी झोझु खुर्द व संदीप निवासी डाढीबाना को गिरफ्तार किया जा चुका है ।
शुक्रवार को SI भीमसिहं थाना शहर दादरी ने आरोपी नितेश निवासी डाढीबाना आदमपुर को गिरफ्तार किया । पुछताछ के बाद आरोपी कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।
Read More …..
Charkhi Dadri News : तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजा घायल, चालक फरार….
Charkhi Dadri :- गेहूं के खेत में लगी आग , किसानों में हडकंप, सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल बचाई
