Charkhi Dadri News : बाढड़ा क्षेत्र में बाढड़ा-जुई रोड पर हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस दुर्घटना में स्कूटी सवार एक महिला की जान चली गई, जबकि साथ बैठी उसकी चाची सास गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल महिला के बयान के आधार पर दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि वह अपनी जेठ की बहू के साथ स्कूटी पर सवार होकर चांदवास गई थी। वापसी के दौरान तोता ढाणी बस स्टैंड से आगे बाढड़ा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी चला रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला को गंभीर चोटें आईं।
मृत्तिका मनजीत की फ़ाइल फोटो
पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Read More ….
Charkhi Dadri News : चरखी दादरी में कंटेनर चालक 4 किलो 701 ग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार |
Charkhi Dadri :- गेहूं के खेत में लगी आग , किसानों में हडकंप, सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल बचाई

