Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी में कंटेनर चालक 4 किलो 701 ग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार |

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी की टीम ने कंटेनर चालक को 4 किलो 701 ग्राम चूरा पोस्त के साथ चालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी की पहचान गुरमेल सिंह निवासी मेहरामपुर जिला एसबीएस नगर पंजाब के रूप में हुई है ।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि वीरवार को CIA स्टाफ दादरी की टीम ASI विशाल, HC अमीत, सिपाही सुधीर, सिपाही दिनेश व EASI कुलदीप के साथ सरकारी गाड़ी में गस्त पङताल के दौरान समसपुर चौक दादरी के पास मौजुद थे ।

उस दौरान ASI विशाल को सूचना मिली कि कंटेनर ड्राइवर गुरमैल सिँह निवासी मेहरामपुर जिला SBS नगर, पंजाब हाल इन्दौर अपने कैन्टेनर में नशीला पदार्थ लेकर कुछ देर में नारनौल की तरफ से 152-डी रोड़ होते हुए अम्बाला की तरफ जाएगा ।

अगर 152-डी रोड़ पर फौरी नाकाबंदी की जावे तो नशीला पदार्थ सहित काबु आ सकता है। सूचना मिलते ही ASI विशाल ने टीम को लेकर 152- डी रोड़ रोंग साईड ढाणी फोगाट-दादरी रोड़ पर बनें पुल के उपर पहुंचकर नाकाबंदी की ।

काफी देर इन्तजार के बाद नारनौल की तरफ से एक सूचना के मुताबिक कैन्टेनर आता हुआ दिखाई दिया।

जिसको टीम ने रुकवाकर ड्राइवर का नाम पता पूछा तो उसनें अपना नाम गुरमैल सिँह पुत्र अजीत सिँह वासी मेहरामपुर जिला SBS नगर, पंजाब हाल इन्दौर बतलाया ।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट मोहनलाल उपमण्डल अधिकारी जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग चरखी दादरी को मौका पर बुलाकर उनके सम्मुख ASI विशाल नें चालक ओर कंटेनर की तलाशी ली ।

तलाशी के दौरान कैन्टेनर में ड्राईवर सीट के पिछे एक काले रंग की मोमी पोलोथिन थैली में 4 किलो 701 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ ।

बरामद चूरा पोस्ट को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया ।

पूछताछ के लिए आरोपी को 4 दिन रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Read More ….

Breaking News : चोरी के बाद 5 घंटे पानी में छिपा! कमल की डंडी से सांस लेता रहा चोर

Charkhi Dadri :- गेहूं के खेत में लगी आग , किसानों में हडकंप, सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल बचाई

Popular Articles