Charkhi Dadri News : क्राइम पुलिस चरखी दादरी ने फर्जी विज्ञापन दिखाकर व नकली पुलिस अधिकारी बनकर चार लाख पांच हजार रुपए की ठगी करने के दो और आरोपित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
आरोपियों की पहचान लक्ष्य उर्फ लक्की व राजेश निवासी न्यू गोपाल नगर मैन ढासा रोड , नजफगढ दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 31.12.2025 को गांव नौसवा निवासी आनन्द कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि दिनांक 15.10.2025 को उसने अपने मोबाइल पर फेसबुक चलाते समय एक आईफोन की एड देखी जिस पर लिखा हुआ था कि अगर आप इस पर क्लीक करते हो तो एड पर दिखाया हुआ प्रोडैक्ट आपके घर पर डिलिवर कर दिया जायेगा ।
उसने ऐड पर क्लिक किया तो उसके बाद उसके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से एक मैसेज आया कि 2000/- रूपये डाल दो जिसमे से 1900/- रूपये आपको रिफन्ड हो जायेगे । उसके कहने पर फोन पे के माध्यम से भेजे गए स्कैनर पर ₹2000 ट्रांसफर कर दिए ।
उसके बाद उसे अनजान व्यक्ति ने फिर से GST के नाम पर 7110/-रूपये की मांग की । वो भी उसने UPI के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए । इसके बाद भी उस अनजान व्यक्ति ने और रूपयों की मांग की ।
उसके कहने पर वह रुपए भेजता रहा । इसके बाद दिनांक 18.10.2025 को उसके व्हाट्सएप पर एक कॉल आई जिसे अपना नाम विक्रम राठौड क्राईम ब्रांच दिल्ली बताया ।
उसने कहा कि JJ-COMMUNICATION वालों ने आपके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज करवाया है । आपके द्वारा रुपये समय पर न डालने के कारण उसका खाता फ्रीज हो गया है । अब अगर आप 37000/- रुपये दोगे तो मैं इस मुकदमे से आपका नाम हटा दूँगा । मुकदमे का डर दिखाकर उस अनजान व्यक्ति ने कुल 327000 रुपए ट्रांसफर करवा लिए ।
जब उस अनजान व्यक्ति ने ₹100000 की डिमांड और की तब उसने पैसे ना होने की बात कह कर मन कर दिया और इस बारे उसने अपने एक रिश्तेदार को बताया तब उसे पता चला कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है ।
किसी अनजान व्यक्ति ने फर्जी तरीके से आईफोन की ऐड दिखाकर व फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कुल 4,05,110/- रुपये का फ्राड कर दिया । शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की ।
गत रविवार को पुलिस ने आरोपी दिशान्त निवासी पंहाड़ गंज ,स्वामी रामतीर्थ नगर, दिल्ली हाल न्यु गोपाल नगर नजदीक रामा पब्लिक स्कुल नजफगढ दिल्ली को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया । उसी दिन पुलिस ने आरोपी लक्ष्य उर्फ लक्की निवासी न्यू गोपाल नगर, मैन ढासा रोड , नजफगढ दिल्ली को गिरफ्तार किया ।
आरोपी के कोटेक महिन्द्रा बैंक खाते में ठगी की राशि में से 25 हजार रुपये जाने पाये गये । पुछताछ के दौरान आरोपी दिशान्त व लक्ष्य ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपना बैंक खाता राजेश मीना निवासी श्याम एनक्लेव, न्यू गोपाल नगर, ढांसा रोड, नजफगढ दिल्ली को लालच में आकर पैसे कमाने के लिये कमीशन पर दिया था ।
पुलिस ने आरोपी राजेश मीना के ठिकानों पर रेड कर उसे गिरफ्तार किया । सोमवार को आरोपी दिशान्त व लक्ष्य उर्फ लक्की को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया व आरोपी राजेश मीना को पुछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है ।
Read More News ……
Breaking News : इमारत की पार्किंग में लगी आग, जान बचाने के लिए तीन नाबालिग समेत 4 ने लगाई छलांग
Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

