Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : छपार डकैती केस में पुलिस की लगातार कार्रवाई, आरोपियों की तलाश तेज….

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी। जिले के गांव छपार में खेतों के बीच बने मकान में हुई डकैती की घटना के बाद पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

साथ ही संदिग्धों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है।

शनिवार शाम तक पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस मामले में एसपी अर्श वर्मा ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है।

जानकारी के अनुसार, छपार निवासी रवि अपने पिता राजकुमार और मां कृष्णा देवी के साथ गुरुवार रात घर में सो रहे थे।

इसी दौरान देर रात पांच नकाबपोश बदमाश मकान में घुस आए। उन्होंने बाहर सो रहे राजकुमार को पिस्तौल दिखाकर उठाया और विरोध करने पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया।

शोर सुनकर जब रवि और उसकी मां मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हें भी हथियारों के बल पर काबू में कर लिया और तीनों को बाथरूम में बंद कर दिया।

इसके बाद आरोपी घर से लाखों रुपये की नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस रात करीब ढाई बजे मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

वर्जन : घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार कार्रवाई कर रही है। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। — सतबीर सिंह, प्रभारी, दादरी सदर थाना।

Read More News….

UP NEWS : 7 महीने बाद कब्र से निकाला गया आरिश का शव मां का बड़ा आरोप

Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

Popular Articles