Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : कलाली गांव में मोबाइल टॉवर से 21 बैटरियां चोरी, मामला दर्ज….

झोझू कलां। दादरी जिले के गांव कलाली में एक मोबाइल टॉवर से 21 बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भिवानी जिले के गांव कोहाड़ के रहने वाले अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर के तौर पर कार्यरत है।

बुधवार को उसे तकनीशियन अशोक का फोन आया, जिसने जानकारी दी कि वह 3-4 दिन पहले कलाली गांव में स्थित इंडस कंपनी के टॉवर पर गया था, तब वहां सब कुछ ठीक था।

बुधवार को जब वह दोबारा टॉवर पर पहुंचा तो वहां से 21 बैटरियां गायब मिलीं। मामले की सूचना मिलने के बाद झोझू कलां थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

Read More ….

Bihar News : दरवाजा खोलने में देरी… और चाचा बना हैवान 3 बच्चों की बेरहमी से हत्या |

Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

Popular Articles